March 4, 2026 1:23 pm
ब्रेकिंग
ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडि... एमपी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत होली पर बदमाशों का तांडव! मुफ्त शराब के लिए मांगी रंगदारी, मना करने पर बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो Tonk News: टोंक में दो समुदायों के बीच झड़प, तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात कैसा होगा 'नया आगरा'? 15 लाख लोगों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान, नोएडा की तर्ज पर बसेंगे 58 गांव!
छत्तीसगढ़

स्थापना दिवस पर PM मोदी और आदिवासी गौरव दिवस पर आएंगी राष्ट्रपति, CM साय ने दी जानकारी

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस और राज्य के पूरे हो रहे 25 साल के कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाया जाएगा. इसमें हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर आएंगे. इसके लिए सभी तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है. वही 15 नवंबर को राज्य में आयोजित होने वाले आदिवासी गौरव दिवस पर माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया जाएगा.

31 अक्टूबर को आएंगे प्रधानमंत्री: जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि 1 नवंबर को मनाए जाने वाले राज्य उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे. इस बार छत्तीसगढ़ अपने स्थापना के 25 साल पूरे कर रहा है. तो ऐसे में हम लोग 25वीं वर्षगांठ को अमृत रजत जयंती वर्ष के रूप में मना रहे हैं. इसका आयोजन ऐतिहासिक होगा और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को रायपुर आएंगे और 1 नवंबर को आयोजित हो रहे राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर अमृत रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे.

15 नवंबर को राष्ट्रपति का दौरा: मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 नवंबर को आदिवासी सम्मान दिवस के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर आएंगी, इसके लिए उन्हें निमंत्रण भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि 25 में साल में पहुंचे छत्तीसगढ़ ने बहुत सारी उपलब्धियां हासिल की हैं. छत्तीसगढ़ के विकास के लिए बहुत सारे काम किए जा रहे हैं.

1 अगस्त को दिया था निमंत्रण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 30 जुलाई 2025 को दिल्ली गए थे और 1 अगस्त 2025 को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. अपने मुलाकात में उन्होंने छत्तीसगढ़ के 25 साल पूरा होने के अवसर पर मनाई जा रहे अमृत रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया था. प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा था कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक प्रगति की है. इसकी जानकारी हमने प्रधानमंत्री को दी है.

अंजोर विजन: सीएम ने साथ ही राज्य सरकार द्वारा तैयार किये गए “अंजोर विजन 2047” के दस्तावेज के बारे में भी प्रधानमंत्री को जानकारी दी. छत्तीसगढ़ के लिए 25 साल पर आयोजित हो रहे अमृत रजत जयंती वर्ष के निमंत्रण को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस विजन से छत्तीसगढ़ को विकास की जो गति देनी है उसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, नवाचार पर्यटन जैसे सुधार आधारित हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button