March 2, 2026 11:54 am
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
छत्तीसगढ़

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले का नाम, इस काम के लिए हासिल की बड़ी उपलब्धि

जीपीएम: गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में जिला प्रशासन, महिला बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में आयोजित रक्त शक्ति महाभियान ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। जिसमें गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।

दरअसल, रक्त शक्ति महाअभियान के तहत जिले में 26 जून को एक ही दिन में 51727 महिलाओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट करवाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम हुआ है। जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की स्टेट हेड सोनल राकेश शर्मा ने प्रमाण पत्र प्रदान किया है। जिले के स्वास्थ्य विभाग औऱ महिला बाल विकास के तत्वाधान में जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के नेतृत्व मे यह महाभियान चलाया गया था।

इस अभियान मे जिले की 13 से 45 वर्ष की बालिकाओं औऱ महिलाओं को शामिल किया गया था, जिसमें इन्होंने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, औऱ घरों से निकलकर जाँच केंद्रों तक पहुंची। इस अभियान का उद्देश्य जिले को एनीमिया मुक्त बनाना है। जिसके तहत 13 से 45 वर्ष की बालिकाओं औऱ महिलाओ का हीमोग्लोबिन टेस्ट कर खून की कमी का पता लगाया गया।

कलेक्टर ने बताया कि जिन बालिकाओं और महिलाओं के शरीर में रक्त की कमी है, यानि जो एनीमिया से ग्रसित है, उनके स्वास्थ्य सुधार के लिये कार्य योजना बनाई जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button