March 2, 2026 10:23 am
ब्रेकिंग
Israel-Iran War: एक्शन में PM Modi, CCS की बैठक के बाद UAE और इजराइल से की बात Greater Noida Accident: खुले नाले में गिरी कार, बाल-बाल बचा ड्राइवर टिल्लू उर्फ प्रिंस हत्याकांड: दिल्ली-मुंबई हाईवे पर 90 मीटर क्षेत्र में खुदाई, बड़ा खुलासा जल्द इजराइल का भीषण हमला: ईरान का 'गांधी अस्पताल' बना खंडहर, तबाही का खौफनाक Video आया सामने Ravi Yoga 2026: आज बन रहा है दुर्लभ रवि योग, जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत खंडवा: मुनि श्री विशोधसागर जी का संदेश— 'आचरण ही पूजनीय है, सुविधाओं के पीछे भागकर संस्कार न भूलें' "आंख के बदले आंख दुनिया को अंधा बना देगी..." ईरान के हालात पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, युद्ध के ... खामेनेई की हत्या पर जमात-ए-इस्लामी हिंद का बड़ा बयान: सैयद सदातुल्लाह हुसैनी ने बताया वैश्विक नियमों... "मोदी जी मुझसे इतनी नफरत क्यों?" जंतर-मंतर पर छलका केजरीवाल का दर्द, बोले- मैंने तो कुछ नहीं बिगाड़ा पुणे के 84 छात्रों की सांसें अटकीं! दुबई में फंसे, ईरान के हवाई हमलों से मची अफरा-तफरी, दहशत का माहौ...
हरियाणा

पेशी पर आया बदमाश कोर्ट की दीवार फांदकर फरार, 12 फुट की ऊंचाई से लगाई छलांग

हिसार : हिसार कोर्ट में उस समय हड़कंप मच गया, जब चोरी के मामले में अदालत में पेशी के लिए लाया गया एक आरोपी कोर्ट परिसर से फरार हो गया। बरवाला थाना पुलिस आरोपी को हिसार कोर्ट में पेश करने के लिए लाई थी, लेकिन पेशी से पहले ही उसने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट की दीवार कूदकर भाग निकला।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने कोर्ट के मुख्य गेट से भागने के बजाय परिसर की करीब 12 फुट ऊंची दीवार फांद दी। छलांग लगाने के बाद वह पार्किंग एरिया से होते हुए सेक्टर-15 की दिशा में फरार हो गया। इस घटना के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।

आरोपी की पहचान विशाल के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। फरारी की सूचना मिलते ही जिले भर में पुलिस को अलर्ट जारी कर दिया गया। सीआईए-1 की टीम मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है।

Related Articles

Back to top button