March 2, 2026 11:52 am
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
झारखण्ड

Ranchi News: झारखंड सब-जूनियर महिला व पुरुष हॉकी टीम का चयन ट्रायल शुरू, राष्ट्रीय चैंपियनशिप पर खिलाड़ियों की नजर

रांची: 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर राष्ट्रीय महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2026 में भागीदारी के लिए झारखंड की सब-जूनियर टीमों का गठन अब अंतिम चरण में पहुंच गया है. राज्य की महिला और पुरुष टीम के चयन के लिए 15 मार्च 2026 रविवार को रांची स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा.

बता दें कि 01 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन रांची झारखंड में किया जाएगा. वहीं, 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2026 का आयोजन राजगीर, बिहार में निर्धारित है. इन दोनों प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में झारखंड की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

हॉकी झारखंड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 15 मार्च को महिला वर्ग का चयन ट्रायल पूर्वाह्न 09:30 बजे से प्रारंभ होगा, जबकि पुरुष वर्ग का ट्रायल पूर्वाह्न 11:30 बजे से आयोजित किया जाएगा. ये चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निर्धारित मापदंडों के अनुरूप होगी ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का समान अवसर मिल सके.

इस चयन ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनकी जन्म तिथि 01 जनवरी 2010 या उसके बाद की हो. आयु प्रमाणन के लिए खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड तथा नगर निगम या ग्राम पंचायत द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य किया गया है. आवश्यक दस्तावेजों के बिना किसी भी खिलाड़ी को ट्रायल में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चयन ट्रायल को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों के खेल पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि वे अपने-अपने जिलों में प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें. उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड हॉकी की परंपरा गौरवशाली रही है और राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुके हैं. ऐसे में इस बार भी मजबूत और संतुलित टीम तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है.

विजय शंकर सिंह ने खिलाड़ियों से अपील की है कि वे समय से पहले स्टेडियम पहुंचकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें और निर्धारित नियमों का पालन करें. उन्होंने विश्वास जताया कि चयन ट्रायल के माध्यम से राज्य को नई प्रतिभाएं मिलेंगी, जो राष्ट्रीय मंच पर झारखंड का परचम लहराएंगी.

राज्य में हॉकी को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है. रांची में महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को घरेलू मैदान पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा. वहीं, पुरुष वर्ग की टीम भी राजगीर में होने वाली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के इरादे से तैयार की जाएगी. चयन ट्रायल को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

Related Articles

Back to top button