कैथल में अग्निकांड: महादेव कॉलोनी में भीषण आग से मचा हड़कंप, घर खाली होने से बची कई जानें, लाखों का सामान राख

कैथ : हरियाणा के कैथल की महादेव कॉलोनी में देर शाम अचानक मकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि जिस घर में आग लगी, उस परिवार के सदस्य उस समय बाहर गए हुए थे, जिससे घर खाली था।
मकान मालिक एक बुजुर्ग व्यक्ति हैं, जो उसी बिल्डिंग के नीचे रहते हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव की कोशिश की और फाय़र ब्रिगेड़ बुलाई। आग लगने से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया और लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में कुछ समय के लिए हड़कंप का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि घर खाली होने के कारण किसी के घायल होने की खबर नहीं है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आग के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है।





