March 6, 2026 2:43 pm
ब्रेकिंग
रंग, रंजिश और कत्ल: रायपुर में मामूली विवादों ने ली तीन जानें, पुलिस ने घेराबंदी कर हत्यारों को दबोच... बड़ी वारदात: रक्षक ही बना भक्षक? जांजगीर में सरपंच पति ने 30 लोगों के साथ मिलकर की लूटपाट और आगजनी; ... बड़ी साजिश नाकाम! धार्मिक स्थल को नुकसान पहुँचाने की हरकत से लोगों में आक्रोश, अज्ञात आरोपी के खिलाफ... महिलाओं के लिए सुनहरा मौका! सुकमा में 'मिशन वात्सल्य' के तहत निकली सरकारी नौकरी; सीधे इंटरव्यू/मेरिट... सरेराह कत्ल से कांपा भाटापारा! युवक का रास्ता रोककर ताबड़तोड़ वार, खून से लथपथ तड़पता रहा शख्स; हमला... Fire in Balodabazar Tehsil Office: बलौदाबाजार तहसील दफ्तर में भीषण आग, समय रहते सुरक्षित बचाए गए सभी... जशपुर जिले में बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश नौकरी का सुनहरा अवसर: छत्तीसगढ़ सरकार के 'नवा बिहान' प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका, ₹18,000 तक वेतन; जा... हाहाकार! जशपुर में तेज रफ्तार का कहर: बस पलटने से बिछ गई लाशें, 25 यात्री घायल; अपनों को तलाशती रही ... बड़ी खबर: नेशनल हाईवे पर खूनी टक्कर, बलौदाबाजार के पास हादसे में 4 की मौत; अस्पताल में मची अफरा-तफरी...
छत्तीसगढ़

लव मैरिज के बाद खूनी खेल, दुल्हन के भाई की हत्या, प्रेमी पर लगा आरोप

दुर्ग : दुर्ग शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डिबरापारा में लव मैरिज के बाद हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया.यहां वार्ड क्रमांक 39 में दो पक्ष शादी के बाद आपस में भिड़ गए.जिसमें एक युवक की हत्या हो गई. हत्या के बाद पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया है.लेकिन इस मर्डर से दो परिवारों में अब गम का माहौल है.

प्रेमी ने शादी के बाद पत्नी के भाई को मारा :पुलिस के मुताबिक वॉर्ड में रहने वाले दो प्रेमियों ने मंदिर में शादी कर ली. शादी के बाद लड़की और लड़के पक्ष के बीच तनाव बढ़ गया. शादी को अभी 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष के साथ मारपीट की.मारपीट के बाद गुस्साए लड़के पक्ष के लोगों ने शुक्रवार रात को लड़की के भाई नीरज ठाकुर को घेर लिया. इस दौरान लड़की के पति ने और उसके दोस्तों ने नीरज पर चाकू से जानलेवा हमला किया. जिसमें उसे गंभीर चोट आई. वार इतना घातक था कि मौके पर ही नीरज ने दम तोड़ दिया.

बेटी के प्रेमी पर हत्या का आरोप : नीरज की मौत के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई. आरोपी हत्या के बाद मौके से फरार हो गए.वहीं जब पुलिस को सूचना मिली तो उसने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया.वहीं मृतक के परिजनों ने बेटी के प्रेमी पर ही हत्या का आरोप लगाया है.जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

डिबरापारा में प्रेम विवाह के बाद दो पक्षों में विवाद हुआ. जिसमें जिला अस्पताल में गार्ड का काम करने वाले नीरज ठाकुर को गंभीर चोटें आईं. जिसे अस्पताल में जब लाया गया तब डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस टीम बनाकर आरोपियों की तलाश कर रही है- भारती मरकाम,डीएसपी

हत्या के बाद नीरज की पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.गुस्साए परिजनों ने रातभर कोतवाली थाने का घेराव कर हंगामा किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.आपको बता दें कि दुर्ग जिले में एक सप्ताह के भीतर चार से पांच हत्या की वारदातें हो चुकी हैं, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस प्रशासन ने अब सख्ती बरतने के संकेत दिए हैं

Related Articles

Back to top button