March 6, 2026 8:47 pm
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...
मध्यप्रदेश

बारकोड स्कैन करते ही बोलने लगे मंडला के पेड़, जंगल पहुंचे स्टूडेंट्स की अनोखी अनुभूति

मंडला : जंगल और वन्य जीवों का ज्ञान किताबों से ज्यादा वहां जाकर ज्यादा बेहतर ढंग से प्राप्त किया जा सकता है. इसी के चलते मंडला में वन विभाग द्वारा बच्चों के लिए एक ऐसे कैंप की शुरुआत की गई है, जहां वे जंगलों में खुद जाकर प्रकृति और वन्य संपदा को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं. इस कैंप का नाम है अनुभूति जो अपने नाम के अनुरूप बच्चों को वाइल्ड लाइफ की अनोखी अनुभूति करा रहा है.

जंगल में लगा अनुभूति कैंप

शुक्रवार को मंडला के वन परिक्षेत्र अन्जनिया द्वारा अजगर दादर क्षेत्र में अनुभूति केम्प का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ पर्यावरण, वन्य जीवों और वन्य सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी देना है. इस कार्यक्रम में मंडला के औरई, चन्गरिया, मानिकपुर,घोंट आदि स्कूल के करीब 135 बच्चों ने भाग लिया. कैंप की शुरुआत में जहां बच्चों को अजगरों के प्रकार बताए गए, तो वहीं रेंजर लतिका तिवारी ने बच्चों को वन्य प्राणी, पेड़ पौधे और प्रकृति के बारे मे जानकारी दी.

जब क्यू आर कोड स्कैन करते ही बोलने लगा पेड़

स्कली बच्चों का रोमांच तब और बढ़ गया जब रेंजर लतिका द्वारा एक पेड़ का बारकोड स्कैन करते ही पेड़ खुद अपने बारे में जानकारी देते लगा. बच्चों व आमजन को पेड़ों की सही जानकारी देने के लिए वन विभाग की ये खास पहल है, जिसमें पेड़ की उम्र, प्रकार, विशेषता, लाइफ रेंज समेत कई तरह की रोचक जानकारियां बारकोड स्कैन करते ही मिल जाती हैं.

इस वजह से लगाया गया अनुभूति कैंप

कार्यक्रम की आयोजक वन परिक्षेत्र अधिकारी लतिका तिवारी ने बताया, ” अनुभूति कैंप का उद्देश्य छोटे बच्चों में पर्यावरण के प्रति संरक्षण और सुरक्षा की भावना जागृत करना है. हमने इस बार चुनरिया घाट और मानिकपुर के शासकीय विद्यालयों के बच्चों को बुलाया है. यहां करीब 135 बच्चे इकट्ठे हुए हैं. अजगर दादर का भ्रमण कराते हुए आसपास जो जंगल वाला क्षेत्र है, वहां बच्चों ने वन्य प्राणियों के मूवमेंट को देखा, उन्हें करीब से जाना है. हमने बच्चों को इसके साथ नेचर ट्रैक भी कराया. किताबों के अलावा बच्चे जब इस तरह प्रकृति को करीब से आकर देखते हैं, तो यह काफी प्रभावी होता है.”

कार्यक्रम में शामिल बच्चे अनुभूति कैंप से बेहद खुश नजर आए, कक्षा 9वीं की छात्रा ने कहा, ” मैं मानिकपुर से आई हूं और मुझे जाकर बहुत अच्छा लगा और मैं आई तो यहां पर पेड़ पौधों के बारे में रोचक जानकारी बारकोड से मिली. हमने सीखा कि कैसे वन को सुरक्षित रखते हैं और कैसे वन्य जीवों की रक्षा की जाती है.”

Related Articles

Back to top button