March 2, 2026 11:47 am
ब्रेकिंग
सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ... सोने की 'रॉकेट' रफ्तार और चांदी में भारी उछाल! क्या 2 लाख तक पहुंचेंगे सोने के दाम? पढ़ें बड़ा अपडेट
महाराष्ट्र

टिल्लू उर्फ प्रिंस हत्याकांड: दिल्ली-मुंबई हाईवे पर 90 मीटर क्षेत्र में खुदाई, बड़ा खुलासा जल्द

साल 2020 के चर्चित टिल्लू उर्फ प्रिंस हत्याकांड मामले में सोमवार को जांच ने नया मोड़ ले लिया. बड़ा गांव क्षेत्र स्थित दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर करीब 90 मीटर एरिया में निशान लगाकर खुदाई का कार्य शुरू किया गया. पुलिस की मौजूदगी में मिलिंग मशीन के माध्यम से सड़क को तोड़कर गहराई तक जांच की जा रही है.

सूत्रों के अनुसार, पीपल के पेड़ के सामने वाली जगह पर पूर्व में सीपीआर मशीन के जरिए दो से तीन स्थानों को चिन्हित किया गया था. उन्हीं चिन्हित बिंदुओं की दिशा में सोमवार को मिलिंग मशीन द्वारा खुदाई प्रारंभ की गई.

यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात

इस मौके पर दौसा एडिशनल एसपी योगेंद्र फौजदार, बांदीकुई थाना अधिकारी जहीर अब्बास सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी करते रहे. खुदाई के चलते हाईवे की पांच लाइनों में से तीन लाइनों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया, जबकि दो लाइनों में यातायात संचालित किया गया. यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा.

माता-पिता की आंखों में उम्मीद

वर्ष 2020 से अपने बेटे की तलाश में न्याय की आस लगाए बैठे टिल्लू उर्फ प्रिंस के माता-पिता की नजरें अब इस खुदाई पर टिकी हुई हैं. परिजन लगातार यह मांग करते रहे हैं कि उनके बेटे के शव की बरामदगी हो ताकि वे नम आंखों से अंतिम संस्कार कर सकें.

बच्चों को गाड़े जाने की आशंका

परिवार का आरोप है कि कृष्ण और अनिल द्वारा बच्चों को गाड़े जाने की आशंका के चलते यह खुदाई की जा रही है. ऐसे में अब दिल्ली-मुंबई हाईवे पर चल रही इस कार्रवाई से परिजनों को न्याय मिलने की उम्मीद दिखाई देने लगी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ड्रोन सर्वे और पूर्व जांच रिपोर्ट के आधार पर चिन्हित स्थानों पर वैज्ञानिक तरीके से खुदाई की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

Related Articles

Back to top button