March 2, 2026 2:40 pm
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
दिल्ली/NCR

जनसेवा सदन से महज 500 मीटर दूर…इस जगह रूका था हमलावर राजेश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला राजेश जिस जगह रुका था वहां TV9 भारतवर्ष की टीम ने पहुंचकर जानकारी इकट्ठा की. जानकारी के मुताबिक शालीमार बाग में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निजी आवास के बाद राजेश सीधा सिविल लाइन्स के इसी गुजराती भवन में आया था. रजिस्टर में राजेश की एंट्री 02:52 पर हुई थी.

हालांकि गुजराती समाज भवन के स्टाफ के मुताबिक राजेश दोपहर 1 से डेढ़ बजे के आसपास गुजराती समाज भवन आ गया था. पहले गेट पर एंट्री की पास बना, फिर वह काफी देर रिसेप्शन पर बैठा और बाद में रजिस्टर में एंट्री की थी.

जनसेवा सदन से 500 मीटर दूर रूका था राजेश

आरोपी राजेश ने हमले से पहले की रात राजेश गुजराती समाज भवन की दूसरी मंजिल पर बने D5 के डॉरमेट्री में गुजारी थी. जानकारी के अनुसार राजेश ने राजेश ने बुधवार सुबह 07:25 बजे चेक आउट किया और तकरीबन 500 मीटर की दूरी पर मुख्यमंत्री जन सेवा सदन पहुंचा. जहां मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जन सुनवाई कर रहीं थीं. वहीं पर आरोपी ने हमला किया.

सीएम की सुरक्षा को लेकर हुए कड़े इंतजाम

जनसभा के दौरान हुए हमले के बाद सीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं. मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में CRPF के कई कमांडो को तैनात किया गया. साथ ही जनसभा में अब होने वाली कार्यवाही को लेकर कुछ बदलाव किए गए हैं. जनसभा के दौरान अब कोई भी व्यक्ति सीएम रेखा से सीधे मुलाकात नहीं कर पाएगा. जनसभा में जाने वाली शिकायतों को पहले वेरीफाई किया जाएगा उसके बाद ही सीएम उस मामले पर सुनवाई करेंगी.

दरअसल, बुधवार को सीएम रेखा गुप्ता पर सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया था. यह हमला जनसुनवाई के दौरान हुआ था. हमलावर ने सीएम के ऊपर कोई पत्थर जैसी चीज फेकीं और उनका हाथ पकड़कर खींचा, जिससे सीएम का सिर मेज से टकरा गया. हमलावर की पहचान 41 वर्षीय राजेश खीमजी के रूप में हुई है, जो गुजरात के राजकोट का रहने वाला है. पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है.

Related Articles

Back to top button