March 6, 2026 4:26 am
ब्रेकिंग
Raisina Dialogue 2026 New Delhi: दिल्ली में आज से 'रायसीना डायलॉग' का आगाज, जुटेंगे 110 देशों के दिग... Maharashtra New Law on Conversion: शिंदे सरकार का बड़ा फैसला: महाराष्ट्र में लागू होगा धर्मांतरण विर... दुनिया पर मंडराया संकट, पर भारत है बेफिक्र! अमेरिका-ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा एलान- 50 दिनों तक न... Iran Israel War India Response: ईरान-इजराइल युद्ध पर सरकार के स्टैंड को लेकर कांग्रेस हमलावर, पूछा- ... अजब-गजब होली: साड़ी, बिंदी और भारी गहने... होली पर क्यों 'स्त्री' का रूप धरते हैं लड़के? जानें इसके ... Manish Sisodia on US-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध पर केंद्र की चुप्पी पर भड़के मनीष सिसोदिया, पूछा- ... संसद में बड़ा संवैधानिक संकट! ओम बिरला को पद से हटाने के नोटिस पर चर्चा आज, पीठासीन अधिकारी नहीं रहें... रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएग... शर्मनाक! टॉयलेट के अंदर कैमरा... बागपत टोल प्लाजा की इस करतूत ने उड़ाए सबके होश, महिलाओं ने किया जमक... दिल्ली में 'लद्दाख' की झलक! ISBT के पास बनेगा बेहद खूबसूरत फुट ओवरब्रिज, मुख्यमंत्री ने 3 करोड़ के प...
छत्तीसगढ़

Mahasamund Crime News: महासमुंद में होली के दिन लापता हुए 9 साल के मासूम की हत्या? अगले दिन खेत में मिला शव, इलाके में सनसनी

महासमुंद: जिले के ग्राम पंचायत कनकेबा में होली के दिन लापता हुए 9 साल के बच्चे का शव गुरुवार सुबह खेत में मिला है. मृतक की पहचान धनेश निषाद (लगभग 9 साल) के रूप में हुई है, जो कक्षा दूसरी का छात्र था. सरायपाली थाना क्षेत्र का ये मामला है.

होली मनाने गांव आया था बच्चा

जानकारी के अनुसार धनेश निषाद बसना क्षेत्र में अपने मामा के गांव दूधीपाली में रहकर पढ़ाई करता था. होली का त्योहार मनाने के लिए वह अपने गांव कनकेबा आया हुआ था. बताया जा रहा है कि 4 मार्च को गांव में होली कार्यक्रम के दौरान दोपहर करीब 12 बजे के बाद वह अचानक लापता हो गया.

परिजनों और ग्रामीणों ने रात तक की तलाश

बच्चे के लापता होने की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने गांव और आसपास के खेत-खलिहानों में उसकी तलाश शुरू कर दी. मामला सोशल मीडिया में फैलने के बाद सरायपाली पुलिस भी सक्रिय हुई और डॉग स्क्वॉड की मदद से शाम करीब 4 बजे से रात 12 बजे तक खोजबीन की गई, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया.

गुरुवार सुबह खेत में मिला शव

गुरुवार सुबह बच्चे के घर से लगभग 1 किलोमीटर दूर एक खेत में उसका शव मिला. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सरायपाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका

मामले में सरायपाली थाना प्रभारी टीआई नीतेश सिंह ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि बच्चे का शव बरामद हो गया है. प्रथम दृष्टया मामला हत्या से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है. शव पर जानवरों के नोचे जाने के निशान भी पाए गए हैं. पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई की जा रही है और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

गांव में दहशत और शोक का माहौल

इस घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि जांच के दौरान कई ग्रामीणों के मोबाइल भी लिए गए हैं.

Related Articles

Back to top button