March 6, 2026 10:27 am
ब्रेकिंग
Raisina Dialogue 2026 New Delhi: दिल्ली में आज से 'रायसीना डायलॉग' का आगाज, जुटेंगे 110 देशों के दिग... Maharashtra New Law on Conversion: शिंदे सरकार का बड़ा फैसला: महाराष्ट्र में लागू होगा धर्मांतरण विर... दुनिया पर मंडराया संकट, पर भारत है बेफिक्र! अमेरिका-ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा एलान- 50 दिनों तक न... Iran Israel War India Response: ईरान-इजराइल युद्ध पर सरकार के स्टैंड को लेकर कांग्रेस हमलावर, पूछा- ... अजब-गजब होली: साड़ी, बिंदी और भारी गहने... होली पर क्यों 'स्त्री' का रूप धरते हैं लड़के? जानें इसके ... Manish Sisodia on US-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध पर केंद्र की चुप्पी पर भड़के मनीष सिसोदिया, पूछा- ... संसद में बड़ा संवैधानिक संकट! ओम बिरला को पद से हटाने के नोटिस पर चर्चा आज, पीठासीन अधिकारी नहीं रहें... रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएग... शर्मनाक! टॉयलेट के अंदर कैमरा... बागपत टोल प्लाजा की इस करतूत ने उड़ाए सबके होश, महिलाओं ने किया जमक... दिल्ली में 'लद्दाख' की झलक! ISBT के पास बनेगा बेहद खूबसूरत फुट ओवरब्रिज, मुख्यमंत्री ने 3 करोड़ के प...
छत्तीसगढ़

राजभवन में छात्रों और बेटियों का सम्मान समारोह, राज्यपाल रमेन डेका ने लखपति दीदियों को किया सम्मानित

रायपुर: गवर्नर रमेन डेका ने आज राजभवन में आयोजित सम्मान समारोह में खैरगढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के गोद ग्राम सोनपुरी के उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों और ‘लखपति दीदियों’ को सम्मानित किया. राज्यपाल रमने डेका ने दीदियों की जैविक खेती, ड्रोन तकनीक और ग्रामीण विकास में नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि ये महिलाएं आत्मनिर्भर भारत की असली पहचान हैं. इनके काम को देखकर दूसरी बहनें प्रेरणा ले रही हैं.

बेटियों का सम्मान लखपति दीदियों की तारीफ: राज्यपाल डेका ने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से बातचीत की और उन्हें मेहनत और लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. राज्यपाल ने कहा कि कौशल विकास, आत्मनिर्भरता का मूल मंत्र है, और हर युवा को अपने हुनर से नई पहचान बनानी चाहिए. बेटियों को पढ़ाने और माताओं बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश में कई राज्य और केंद्र स्तरीय योजनाएं चलाई जा रही हैं.

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से संवर रहा भविष्य: सम्मान समारोह के दौरान राज्यपाल ने ‘लखपति दीदियों’ से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी ली। दीदियों ने बताया कि वे जैविक खेती, ड्रोन तकनीक से खेतों की निगरानी और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर आय में वृद्धि कर रही हैं। राज्यपाल ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाएं तकनीक के साथ जुड़कर विकास की नई मिसाल पेश कर रही हैं.

सम्मानित हुए विद्यार्थी और सखी समूह की महिलाएं: कार्यक्रम में गोद ग्राम सोनपुरी के विद्यार्थी खुसाल वर्मा, कपिल वर्मा, टोपसिंग, पिमला वर्मा, खुशी, प्रिया वर्मा, पूजा, विनीता यादव को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया. साथ ही जैविक कृषि सखी राधा वर्मा, ड्रोन दीदी सवित्री साहू, स्वच्छग्राही गोदावरी और निता वर्मा को भी सम्मानित किया गया. राज्यपाल ने कहा कि आपकी मेहनत की बदौलत छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदल रही है.

राज्यपाल ने दी बधाई: राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि सोनपुरी जैसे गांव आत्मनिर्भर भारत के मॉडल बन सकते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों और दीदियों दोनों को बधाई देते हुए कहा कि जब बेटियां और युवा साथ मिलकर काम करते हैं, तो विकास की दिशा अपने आप तय होती है. राज्यपाल से मिले सम्मान को पाकर छात्राएं और लखपति दीदी गदगद नजर आईं.

Related Articles

Back to top button