March 6, 2026 5:34 pm
ब्रेकिंग
दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ... हरियाणा में शिकायत तंत्र हुआ हाईटेक: अब 'एक क्लिक' में मिलेगी पूरे प्रदेश की रिपोर्ट, अधिकारियों की ... विदेश जाने का सपना पड़ा भारी! कुरुक्षेत्र का युवक जेल जाने के बाद भारत डिपोर्ट, कबूतरबाजी के जाल में ... हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: राशन डिपो बनेंगे 'ऑर्गेनिक हब', शुद्ध खान-पान के साथ बढ़ेगी डिपो होल्डर... पलवल: थंथरी गांव लूटकांड का पर्दाफाश; एनकाउंटर के बाद यूपी के 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार हरियाणा के लाल पायलट अनुज वशिष्ठ शहीद; घर में बजनी थी शहनाइयां, अब तिरंगे में लिपटकर आएगा पार्थिव शर...
छत्तीसगढ़

महिलाओं के लिए सुनहरा मौका! सुकमा में ‘मिशन वात्सल्य’ के तहत निकली सरकारी नौकरी; सीधे इंटरव्यू/मेरिट से होगा चयन

सुकमा: महिला एवं बाल विकास विभाग से स्वीकृत मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत बाल संरक्षण इकाई में संविदा भर्ती निकली है.इस भर्ती के लिए आवेदन मंगवाए जा रहे हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 18 मार्च है.

यहां भेजे आवेदन

आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कक्ष क्रमांक 43 प्रथम तल संयुक्त कार्यालय कुम्हाररास सुकमा को भेजना होगा. आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 मार्च 2026 है. कार्यालयीन अवधि में सुबह 10 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक भेजे जाएंगे. निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा. विज्ञापन की विस्तृत जानकारी जिले की महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल और वेबसाइट https://sukma.gov.in/en/notice_category/recruitment/ पर देख सकते हैं.

पदों का विवरण

क्र. पदनाम पद संख्या मासिक वेतन (रु.)
1 परामर्शदाता 01 ₹18536
6 सामाजिक कार्यकर्ता 01 (महिला) ₹18536

शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव

1-परामर्शदाता

  • समाजकार्य,समाजशास्त्र,मनोविज्ञान,जनस्वास्थ्य, काउंसलिंग में स्नातक काउंसलिंग एवं संचार में पीजी डिप्लोमा
  • 01 वर्ष का अनुभव (सरकार,NGO – महिला एवं बाल विकास क्षेत्र)
  • कंप्यूटर ज्ञान (MS Office)
  • हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा का ज्ञान

सामाजिक कार्यकर्ता

  • समाजकार्य,समाजशास्त्र, सामाजिक विज्ञान में स्नातक
  • 01 वर्ष का अनुभव (सरकार,NGO – महिला एवं बाल विकास क्षेत्र)

इसके अलावा आयु सीमा, निवास और आरक्षण संबंधी दस्तावेजों का होना भी जरुरी है.

आयु सीमा (01 जनवरी 2026 की स्थिति में)

  • न्यूनतम: 21 वर्ष
  • अधिकतम: 35 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग हेतु छूट राज्य शासन के नियमानुसार
  • अधिकतम आयु (सभी छूट सहित): 45 वर्ष

छत्तीसगढ़ का निवासी होना अनिवार्य

अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र आवश्यक है.

आरक्षण

  • छत्तीसगढ़ लोक सेवा (SC/ST/OBC आरक्षण) अधिनियम, 1994 के अनुसार
  • स्थायी जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य
  • निर्धारित आयु सीमा से पहले यदि विवाह कर लिया है तो वह पात्र नहीं होगा

ये दस्तावेज जरूरी

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

Related Articles

Back to top button