March 6, 2026 5:42 pm
ब्रेकिंग
झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ... हरियाणा में शिकायत तंत्र हुआ हाईटेक: अब 'एक क्लिक' में मिलेगी पूरे प्रदेश की रिपोर्ट, अधिकारियों की ... विदेश जाने का सपना पड़ा भारी! कुरुक्षेत्र का युवक जेल जाने के बाद भारत डिपोर्ट, कबूतरबाजी के जाल में ... हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: राशन डिपो बनेंगे 'ऑर्गेनिक हब', शुद्ध खान-पान के साथ बढ़ेगी डिपो होल्डर...
छत्तीसगढ़

जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू पड़ोसी से मारपीट के मामले में गिरफ्तार, मुचलके पर रिहा

जांजगीर चांपा। जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को चांपा पुलिस ने पड़ोसी से मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया और मुचलके पर रिहा कर दिया। पुलिस के अनुसार 10 जून को शंकर नगर चांपा निवासी चंद्रशेखर राठौर ने थाना चांपा में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदक ने रिपोर्ट में उल्लेख किया कि उनके पड़ोसी विधायक बालेश्वर साहू द्वारा उनके मकान की दीवार पर जबरन अपना एसी का आउटर यूनिट लगाया गया है।

इस संबंध में कई बार मौखिक आग्रह करने के बाद भी यूनिट नहीं हटाया गया। घटना दिनांक 10 जून को चंद्रशेखर राठौर के जीजा हेमंत राठौर, जो कि जांजगीर में ठेकेदारी कार्य करते हैं, उनके घर पर मौजूद थे। प्रार्थी द्वारा घटना की जानकारी देने पर हेमंत राठौर ने विधायक के निर्माणाधीन मकान में कार्यरत मजदूरों से एसी का आउटर यूनिट हटाने कहा।

इस बात पर विधायक बालेश्वर साहू ने अपने मकान के पोर्च में आकर प्रार्थी एवं उनके परिवारजनों से अनावश्यक विवाद किया तथा गाली-गलौज की। इस दौरान हेमंत राठौर द्वारा पूरी घटना की मोबाइल से रिकॉर्डिंग की जा रही थी, जिसे देखकर विधायक द्वारा मोबाइल छीनकर रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी गई।

विरोध करने पर हेमंत राठौर को 6–7 थप्पड़ मारते हुए गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत की जांच उपरांत प्रकरण में अपराध घटित होना प्रमाणित पाए जाने पर आरोपित विधायक बालेश्वर साहू के विरुद्ध अपराध की धारा 329(4), 296, 351(2), 115 (2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान अपराध सिद्ध पाए जाने पर 29 जून को विधायक बालेश्वर साहू को विधिवत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण जमानतीय होने से उन्हें मुचलका, जमानत पर रिहा किया गया है। गिरफ्तारी की सूचना विधानसभा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा, रायपुर को प्रेषित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button