March 6, 2026 1:58 pm
ब्रेकिंग
हाहाकार! जशपुर में तेज रफ्तार का कहर: बस पलटने से बिछ गई लाशें, 25 यात्री घायल; अपनों को तलाशती रही ... बड़ी खबर: नेशनल हाईवे पर खूनी टक्कर, बलौदाबाजार के पास हादसे में 4 की मौत; अस्पताल में मची अफरा-तफरी... Bareilly Salman Suicide Case: बरेली के सलमान ने ढाबे में चाकू से रेत डाली अपनी ही गर्दन; चलती गाड़ी ... MP में जमीन विवादों पर नई व्यवस्था: संपदा पोर्टल से ऑनलाइन दर्ज होगी शिकायत, रजिस्ट्री से पहले दिखेग... बड़वानी को मिला '3D' फेम नया कप्तान; IPS पद्म विलोचन शुक्ला संभालेंगे कमान, अवैध हथियारों और चोरी पर... पूर्व विधायक अरुण वर्मा की विवादित टिप्पणी: होली को बताया 'घिनौना त्योहार', भगवान विष्णु और हिरण्यकश... MP BJP News Today: कांग्रेस से बीजेपी में आए काबिल नेताओं को मिलेगा बड़ा मौका; वीडी शर्मा ने संगठन म... बड़ी साजिश नाकाम! लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर था एमपी का यह बड़ा व्यापारी, 10 करोड़ न देने पर प... गोंगपा में बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक! पार्टी विरोधी काम करने वालों की खैर नहीं, सिवनी के इन दिग्गज पदाधि... सावधान! महाकाल की नगरी में बड़ी साजिश: होटल की ब्रेड डिश को 'नॉनवेज' बताकर फैलाई सनसनी, पुलिस ने बेन...
मध्यप्रदेश

MP BJP News Today: कांग्रेस से बीजेपी में आए काबिल नेताओं को मिलेगा बड़ा मौका; वीडी शर्मा ने संगठन में बड़ी जिम्मेदारी का दिया इशारा

भोपाल : मध्यप्रदेश में लंबे समय से जिस निगम मंडी की सूची का बीजेपी में इंतजार है, उसे लेकर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बड़ा इशारा किया है. पत्रकारों से हुई अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने बताया कि सूची कब फाइनल हुई है, कब तक आएगी और किन कार्यकर्ताओँ को इसमें जगह मिल सकती है. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने ये भी खुलासा किया है कि आखिर सूची अटकी कहां है.

निगम मंडल की सूची को लेकर खंडेलवाल का बड़ा इशारा

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने होली के बाद गुरुवार को पत्रकारों को अनौपचारिक भेंट के लिए आमंत्रित किया था. जाहिर है सियासी सवाल जवाब भी होने थे और हुए भी. इस दौरान पत्रकारों ने पूछा कि बहुप्रतीक्षित निगम मंडल की सूची कहां अटकी है? इस सवाल के जवाब में खंडेलवाल ने बेहद साफगोई से कहा, ”अपने हिस्से का काम हम पूरा कर चुके हैं. अब केन्द्रीय नेतृत्व की मुहर के बाद जल्दी सूची जारी हो जाएगी.” खंडेलवाल ने कहा, ” हमारी तरफ से नाम फाइनल किए जा चुके हैं. हमारा पहला प्रयास ये है कि संगठन की सभी नियुक्तियां पहले पूर्ण हो जाएं.” उन्होंने कहा कि एल्डरमैन की नियुक्तियों के बाद ही निगम मंडल की सूची जारी होगी.

इस महीने कार्यसमिति फिर हर तीन महीने में

खंडेलवाल ने बताया कि नए प्रदेश कारिकारिणी की पहली कार्यसमिति की बैठक अप्रैल में होगी. उन्होंने कहा, ” अप्रैल के बाद हर तीन महिने में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी. निगम मंडल की सूची के साथ ही उन्होंने यह भी इशारा किया कि कांग्रेस से बीजेपी में उम्मीदों का आसमान लिए आए उन नेताओं कार्यकर्ताओं को नवाजने के लिए पार्टी का क्या क्राइटेरिया है.

निगम मंडल में नियुक्ति का ये रहेगा क्राइटेरिया

मध्य प्रदेश प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया, ” कांग्रेस से बीजेपी में आए काबिल लोगों को मौका मिलेगा”. उन्होंने ये स्पष्ट किया कि हारे हुए नेताओं, पूर्व मंत्रियों को मौका नहीं मिलेगा. बल्कि युवाओं और काबिल लोगों को ही जगह मिलेगी. यानी तय है कि विधायकों को निगम मंडल में जगह मिल सकती है. अब देखना होगा कि बीजेपी द्वारा निगम मंडल की सूची कब जारी होती है और उसे लेकर पार्टी के अंदर किया प्रतिक्रिया रहती है.

Related Articles

Back to top button