March 6, 2026 5:32 pm
ब्रेकिंग
Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ... हरियाणा में शिकायत तंत्र हुआ हाईटेक: अब 'एक क्लिक' में मिलेगी पूरे प्रदेश की रिपोर्ट, अधिकारियों की ... विदेश जाने का सपना पड़ा भारी! कुरुक्षेत्र का युवक जेल जाने के बाद भारत डिपोर्ट, कबूतरबाजी के जाल में ... हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: राशन डिपो बनेंगे 'ऑर्गेनिक हब', शुद्ध खान-पान के साथ बढ़ेगी डिपो होल्डर... पलवल: थंथरी गांव लूटकांड का पर्दाफाश; एनकाउंटर के बाद यूपी के 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार हरियाणा के लाल पायलट अनुज वशिष्ठ शहीद; घर में बजनी थी शहनाइयां, अब तिरंगे में लिपटकर आएगा पार्थिव शर... रोहतक में खूनी खेल: क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवक की बेरहमी से हत्या; मामूली विवाद ने लिया जानलेवा मोड़
उत्तरप्रदेश

Bareilly Salman Suicide Case: बरेली के सलमान ने ढाबे में चाकू से रेत डाली अपनी ही गर्दन; चलती गाड़ी रुकवाकर की खुदकुशी, इलाके में सनसनी

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने सरेआम अपनी ही गर्दन काटकर आत्महत्या कर ली. दिल दहला देने वाली ये घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. खून से लथपथ युवक सड़क की ओर भागा और कुछ ही दूरी पर उसने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान बरेली जिले के थाना शाही क्षेत्र के गांव दूना निवासी सलमान (30 वर्ष) के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, सलमान दिल्ली में एक हेयर सैलून पर काम करता था. गुरुवार रात करीब 12 बजे वह एक एर्टिगा कार में सवार होकर दिल्ली से अपने घर बरेली जा रहा था. रास्ते में गढ़ कोतवाली क्षेत्र के अठसैनी स्थित चौधरी चिकन ढाबा पर गाड़ी खाना खाने के लिए रुकी.

रसोई में घुसा, खुद पर चलाया चाकू

प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, गाड़ी रुकने के बाद सभी सवारियां सामान्य रूप से ढाबे पर उतरीं. सलमान अचानक ढाबे की रसोई में दाखिल हुआ और वहां रखा एक तेज चाकू उठा लिया. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने बेरहमी से अपनी ही गर्दन पर चाकू चला दिया.

गला कटते ही खून की धार फूट पड़ी, लेकिन सलमान वहां से भागकर सड़क की ओर गया. कुछ ही मीटर की दूरी पर वह बेसुध होकर गिर पड़ा. ढाबे पर मौजूद लोग और अन्य यात्री इस खौफनाक मंजर को देखकर सन्न रह गए.

नशे का आदी था सलमान

सूचना मिलने पर गढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. गढ़ कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि युवक की शिनाख्त के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई.

परिजनों ने पुलिस को बताया कि सलमान पिछले काफी समय से दिल्ली में अकेला रह रहा था और उसे नशे की लत थी. पुलिस अंदेशा जता रही है कि शायद मानसिक तनाव या नशे की स्थिति में उसने यह आत्मघाती कदम उठाया.

पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज

घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे पल भर में सलमान ने खुद पर हमला किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ढाबे के कर्मचारियों व कार की अन्य सवारियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या दिल्ली से चलते वक्त या रास्ते में सलमान का किसी से विवाद हुआ था.

Related Articles

Back to top button