March 6, 2026 9:52 pm
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...
झारखण्ड

हजारीबाग में चीख-पुकार! काल बनकर आई तेज रफ्तार गाड़ी और बिछा दी लाशें, 6 लोगों की हालत नाजुक; मंजर देख कांप उठे लोग

हजारीबाग: बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापो खुर्द गांव में बीती रात एक तेज रफ्तार वाहन ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रारंभिक जांच में यह घटना दुर्घटना से अधिक आपसी रंजिश से जुड़ी लग रही है.

क्या है पूरी घटना

स्थानीय लोगों के अनुसार, स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से गांव में घुस आई और लोगों को रौंदते हुए एक घर से टकरा गई. टक्कर के बाद वाहन पलट गया. इस हादसे में रोहित साव (पिता भीखन साव) और प्रदीप साव (पिता बेनी साव) की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों में से दो का इलाज रिम्स रांची में, दो का शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग में और दो का हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

पुलिस जांच में क्या सामने आया

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग भेज दिया है. स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है. एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि वाहन कौन चला रहा था. घटना दुर्घटना है या किसी साजिश का नतीजा, इस बिंदु पर भी गहन छानबीन की जा रही है.

आपसी रंजिश का भी दावा

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मृतक रोहित साव का कुछ लोगों से किसी बात को लेकर हाल ही में विवाद हुआ था. इसी रंजिश के चलते यह घटना हुई हो सकती है. हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास घटना से संबंधित कोई जानकारी या सीसीटीवी फुटेज है, तो वह थाने में संपर्क करे.

Related Articles

Back to top button