March 7, 2026 5:02 am
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...
झारखण्ड

रामगढ़ में हाथी की मौत, वन विभाग और पुलिस मामले की कर रही जांच

रामगढ़: गोला वन क्षेत्र के जोरावर गांव में आलू के खेत में एक विशाल हाथी की मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. हाथी के शव के पास खून के निशान हैं. हाथी की मौत की खबर जैसे ही फैली, उसे देखने के लिए आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए. देखते ही देखते घटनास्थल के पास भारी भीड़ जमा हो गई. गोला पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

मौके पर पहुंचे वनकर्मी और पुलिस

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सुबह जोरावर गांव के आलू के खेत में ग्रामीणों ने हाथी को मृत देखा. तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई. सूचना मिलने के बाद गोला वन क्षेत्र के अधिकारी और वनकर्मी के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तहकीकात कर रही है.

पिछले एक महीने में 8 लोगों की हुई मौत

आपको बता दें कि जिले में इन दिनों हथियों का विचरण बड़े पैमाने पर हो रहा है. हाथी गोला, रामगढ़, कुजू, वेस्ट बोकारो इलाके में डेरा जमाए हुए है. हाथियों के हमले से पिछले एक महीने में बड़े पैमाने पर संपत्तियों का नुकसान हुआ है. 8 लोगों की दर्दनाक मौत हाथी के कुचलने से हो चुकी है. लगातार इनके द्वारा फसल भी बर्बाद किया जा रहा है. वन विभाग की टीम हाथियों को सुरक्षित जंगल में भेजने का लगातार प्रयास कर रही है.

रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा

वन विभाग द्वारा हाथी की मौत के कारणों की गहन जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हाथी की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है. विभाग सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रहा है, जिसमें बीमारी, आपसी संघर्ष या अन्य मानवीय कारणों की भी आशंका जताई जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा.

हाथी की मौत को लेकर विभाग गंभीरता से जांच कर रहा है. वन्यजीव संरक्षण के तहत सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई हैः रेंजर आर.के. सिंह

हाथी की सूंड के पास से खून बह रहा है. अन्य कहीं भी किसी तरह की कोई चोट या निशान नहीं दिख रहा है. डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया है, जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हाथी की मौत किन कारणों से हुई है.

Related Articles

Back to top button