March 7, 2026 1:31 am
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...
हरियाणा

UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ने दी बधाई

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का फाइनल रिजल्ट का ऐलान किया. हरियाणा के कद्दावर भाजपा नेता कृष्ण ढुल के बेटे एकांश ढुल ने देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है. एकांश ढुल की सफलता के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा नेता कृष्ण ढुल को फोन कर बधाई दी है. एकांश ढुल की इस कामयाबी से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे हरियाणा और शहर में जश्न मनाया जा रहा है.

रिजल्ट प्रकाशित होने के बाद सीएम नायब सैनी ने एकांश ढुल के पिता कृष्ण ढुल को फोन कर उन्हें बधाई दी. कृष्ण ढुल ने सीएम से बातचीत करते हुए कहा कि एकांश ने ऐसा काम किया है, जिससे पूरे प्रदेश का नाम रौशन हो गया है.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी यह आपका मार्गदर्शन है, जिससे हरियाणा प्रांत के हर बच्चे को इतना बड़ा सौभाग्य मिल रहा है. बिना पर्ची और बिना खर्ची को जो आपने नारा दे रखा है. इसने इतिहास रच दिया है.

थर्ड टॉपर बने एकांश ढुल

एकांश ढुल की शुरुआती पढ़ाई चंडीगढ़ से हुई है. उन्होंने 10वीं की परीक्षा भवन विद्यालय चंडीगढ़, सेक्टर-27 से उत्तीर्ण की है. वहीं, 12वीं की पढ़ाई सेंट कबीर पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ सेक्टर-26 से हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए एकांश ढुल दिल्ली चले गए. उन्होंने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बीए ऑनर्स की पढ़ाई की.

ग्रेजुएशन के बाद एकांश ढुल ने दिल्ली में रहकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की. इससे पहले भी वह यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर चुके हैं. साल वर्ष 2024 में उनका 342वां रैंक और साल 2025 में 295वां रैंक हासिल किया था. लगातार प्रयास एवं मेहनत के बाद इस बार एकांश ढुल ने देश में तीसरा स्थान हासिल किया है.

यूपीएससी एग्जाम का रिजल्ट जारी

शुक्रवार को यूपीएससी परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया. इसमें कुल 958 उम्मीदवारों का चयन हुआ, जिसमें सामान्य कैटेगरी के कुल 317 उम्मीदवार, ईडब्ल्यूएस के कुल 104 उम्मीदवार, ओबीसी के कुल 306 उम्मीदवार, अनुसूचित जाति के कुल 158 उम्मीदवार और अनुसूचित जनजाति के कुल 73 हैं.

Related Articles

Back to top button