March 7, 2026 9:31 pm
ब्रेकिंग
अविश्वास प्रस्ताव से पहले PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा प्रहार! बोले- 'ओम बिरला अहंकारी उत्पाती छात्रों ... Chitrakoot School News: पढ़ाई की जगह छात्राओं से मसाज कराने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित, जांच के बा... ईरान-इजराइल जंग से नहीं महंगी होगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें! भारत सरकार का बड़ा बयान- 'हमारे पास है ते... अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी! मिडिल ईस्ट की जंग देख भावुक हुए अन्ना, बोले- 'शांति के लिए पह... अमित शाह की हुंकार! 'केदारनाथ से कन्याकुमारी तक चुन-चुनकर बाहर होंगे घुसपैठिये', जन-जन की सरकार समार... Purnia Crime News: पूर्णिया में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, हत्या के बाद शव से रेप और फिर पेड़ से लटका... IPS Anshika Verma Wedding: आईपीएस अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, सोशल म... UPSC Result में 'हमशक्ल' नाम का खेल! 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, जानें कौन है असली अफसर... जींद में रोंगटे खड़े कर देने वाला कांड: रंग फैक्ट्री में लगी आग, बाहर से ताला लगा होने के कारण 4 महि... Bihar Politics: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर उपेंद्र कुशवाहा का रुख साफ, बोले- JDU के अस्ति...
झारखण्ड

महंगा हुआ गैस सिलेंडर, झारखंड में सियासी उबाल! JMM-कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, तो BJP ने किया करारा पलटवार

रांची: घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹60 और ₹120 की बढ़ोतरी पर कांग्रेस, राजद और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कोई खबर नहीं है, क्योंकि यह 2014 से हो रहा है. खबर वह होगी जब बढ़ी हुई कीमतें कम होंगी. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की तरह, ईरान संकट का बहाना बनाकर कई जरूरी चीजों की कीमतें लगातार बढ़ाई जाएंगी, क्योंकि ये लोग आपदा में अवसर तलाशने वाले लोग हैं.

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कीमतों में बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि देश 11 साल से महंगाई की मार झेल रहा है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार महंगाई को कंट्रोल करने और युवाओं को रोजगार देने में नाकाम रही है. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी के बजट पर असर पड़ता है, इसलिए इस बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए.

इस बीच, झारखंड कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजानी ने कहा कि रसोई गैस के दाम बढ़ाकर भाजपा ने गरीब और मिडिल क्लास के रसोई पर डाका डाला है. उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर केंद्र की बीजेपी सरकार ने एक बार फिर देश के गरीब, मिडिल क्लास और मेहनतकश लोगों पर महंगाई का भारी बोझ डाल दिया है. ऐसे समय में जब आम लोग पहले से ही बढ़ती महंगाई से परेशान हैं, यह फैसला लोगों के रसोई पर सीधा हमला है.

उन्होंने आगे कहा कि सबसे हैरानी की बात यह है कि केंद्र सरकार और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने हाल ही में साफ कहा है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने भी सोशल मीडिया पर चल रही उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें देश में फ्यूल की कमी का दावा किया जा रहा था, उन्हें पूरी तरह से बेबुनियाद बताया. तो, एलपीजी के दाम क्यों बढ़ाए गए?

राजद के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि भाजपा नेता जनता को लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादे करते हैं. जिस तरह से गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं, उससे आम आदमी के बजट पर बुरा असर पड़ेगा, ऐसे में केंद्र सरकार को तुरंत इस बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए.

इस पर जवाब देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह ने कहा कि देश इस समय ईरान, इजरायल और अमेरिका युद्ध की गंभीर स्थिति से जूझ रहा है. हमारी केंद्र सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि इस युद्ध का देश पर कोई बुरा असर न पड़े, इसलिए एलपीजी के दाम में थोड़ी बढ़ोतरी की गई है. जैसे ही हालात सामान्य होंगे, इस बात की पूरी संभावना है कि यह बढ़ोतरी वापस ले ली जाएगी. विपक्ष को इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए.

Related Articles

Back to top button