March 11, 2026 1:19 pm
ब्रेकिंग
Iran Nuclear Crisis 2026: ईरान के पास 10 परमाणु बम बनाने लायक यूरेनियम, IAEA प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने ... मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों के लिए 'ऑपरेशन होम'! एयर इंडिया और इंडिगो की स्पेशल फ्लाइट्स आज से शुरू... LPG Shortage in India: भारत में गैस किल्लत का असर फास्ट फूड इंडस्ट्री पर, McDonald’s-KFC में मेनू छो... Amazon AI Health Expert: अमेजन ने लॉन्च किया एआई डॉक्टर, घर बैठे मिलेगा डायबिटीज और स्किन केयर टिप्स... Sheetla Ashtami 2026: आज मनाया जा रहा है बसौड़ा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शीतला माता को बासी ... Eid 2026 Fashion Tips: ईद लुक को परफेक्ट बनाने के लिए ये 5 एक्सेसरीज हैं लाजवाब, कश्मीरी चूड़ियों और... पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी... मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में 'लू' का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्... ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिव... Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझा...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में गर्मी का 50 साल का रिकॉर्ड टूटा! मार्च के पहले हफ्ते में ही पारा 35 के पार, UP समेत 7 राज्यों में IMD का ‘हीट’ अलर्ट

उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में लगातार तेजी से बढ़ रहा है. बीते दिन शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 50 वर्षों में मार्च महीने के पहले सप्ताह में अब तक दर्ज किया गया तापमान सबसे अधिक रहा है. वहीं आज भी दिल्ली में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी. दिल्ली समेत यूपी, बिहार और पहाड़ी राज्यों में भी तापमान में बढ़ने का अनुमान है.

मौसम विभाग द्व्रारा पिछले 50 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग में जो मौसम केंद्र है. इस केंद्र पर 5 मार्च 1999 को 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. जो मार्च के पहले सात दिनों के दौरान दर्ज किया गया उच्चतम अधिकतम तापमान था. आईएमडी ने मुताबिक, शनिवार को पारा 35.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ ही यह पिछले 50 वर्षों में मार्च के पहले सप्ताह का सबसे गर्म दिन बन गया है. वहीं यानी रविवार को दिल्ली के कई इलाकों मं अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है.

आईएमडी के 2011 के बाद के आंकड़ों से पता चलता है कि मार्च के पहले सप्ताह के दौरान दूसरा सबसे अधिक तापमान 2016 में दर्ज किया गया था. 4 मार्च 2016 को पारा 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम केंद्र सफदरजंग में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.3 डिग्री अधिक था. वहीं न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा.

यूपी में भी चढ़ा पारा

उत्तर प्रदेश में मार्च शुरू होते ही गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा है. राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में दोपहर के समय तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 3 से 7 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा सकता है. राज्य के ज्यादातर जिलों में तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

बिहार में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में कुछ दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा. वर्तमान में ओडिशा और बांग्लादेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के साथ-साथ हिमालयी क्षेत्र में आने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से 9 मार्च के बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना है.

हरियाणा-पंजाब में तेज धूप

वहीं दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा-पंजाब और राजस्थान में भी तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी परेशान कर रही है.

उत्तराखंड में कितना बढ़ा तापमान?

वहीं, उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से देहरादून और राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. देहरादून में न्यूनतम तापमान पिछले दो-तीन दिनों में तेजी से बढ़ा है, जो शनिवार को 12 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 17.8 डिग्री सेल्सियस हो गया. यहां तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया. वहीं आज भी राज्य के अधिकतर जिलों में तापमान सामान्य अधिक रहेगा.

देश के कई राज्यों में पिछले दो-तीन दिनों से अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. वहीं उत्तराखंड में शनिवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था. राज्य के मैदानी और पहाड़ी दोनों क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा है.

जम्मू -हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को भी सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया. हालांकि, दिन के तापमान में पिछले दिन की तुलना में भारी गिरावट आई. आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना है. मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 10 से 12 मार्च तक बारिश होने का पुर्वानुमान जारी किया है.

जम्मू में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 4.6 और 5.6 डिग्री अधिक रहा. वहीं एक दिन पहले यानी शुक्रवार को जम्मू में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

हिमाचल प्रदेश में तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी है. कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सोलन के चार जिलों में लू चलने का अनुमान है. शनिवार को बताया कि सुंदरनगर, भुंतर सोलन और धर्मशाला में लू की लहर देखी गई.

Related Articles

Back to top button