March 9, 2026 8:30 pm
ब्रेकिंग
PM मोदी का युवाओं को बड़ा मंत्र: हेल्थ सेक्टर में आएगी नौकरियों की बाढ़! केयरगिवर्स की बढ़ती डिमांड ... शराब नीति केस में नया मोड़: अरविंद केजरीवाल समेत 23 लोगों को हाई कोर्ट का नोटिस; CBI अफसर को बड़ी राह... "डिमांड फर्स्ट, डिस्टर्ब लेटर!" प्रल्हाद जोशी ने विपक्ष की थ्योरी का किया पर्दाफाश; स्पीकर के खिलाफ ... Pune News: युद्ध के कारण पुणे में गैस सप्लाई बाधित, PMC ने बंद किए 18 गैस श्मशान घाट; वैकल्पिक व्यवस... पशुपति पारस का बड़ा दांव! प्रिंस राज को सौंपी RLJP की कमान, बनाए गए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष; क्य... अलवर में रफ्तार का तांडव! डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई करोड़ों की BMW कार; हादसे में एक की दर्दनाक ... Crime Update: पत्नियों की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार; साइबर क्राइ... Bareilly Crime News: बरेली में संपत्ति विवाद को लेकर मां-बेटियों पर जानलेवा हमला, आरोपी जेठ ने बीच स... लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्म यात्रा को मंजूरी! प्रशासन ने थमाई 16 'सख्त' शर्तों की ... Sharjeel Imam Interim Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम को दी अंतरिम जमानत, भाई के निकाह में होंग...
झारखण्ड

संघर्ष से सफलता तक: बैजंती देवी की कहानी आपको भावुक कर देगी! मेहनत के दम पर बदली अपनी तकदीर, आज समाज के लिए बनीं मिसाल

लातेहारः जिला की बैजंती देवी अपने मेहनत और लगन के बल पर समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई है. कठिन परिश्रम से उन्होंने आज इस मुकाम पर पहुंच गई है जहां से वह अन्य महिलाओं को विकास की राह दिखा रही है. बैजंती देवी समूह गठित कर अचार, पापड़, चिप्स आंटा, मधु समेत कई प्रकार के उत्पाद का उत्पादन कर उसे मार्केट में बेच रही है, जिससे उन्हें काफी अच्छी आमदनी होने लगी है.

दरअसल, बैजंती देवी का आरंभिक जीवन काफी गरीबी में गुजरा है. अनुसूचित जनजाति समुदाय की बैजंती देवी का पूरा परिवार सिर्फ मजदूरी करता था. परिवार में हमेशा पैसे की तंगहाली बनी रहती थी. इस परिस्थिति में रहने के बावजूद बैजंती देवी के मन में हमेशा कुछ नया करने का जज्बा भरा हुआ था. इसी जज्बे से उन्होंने सबसे पहले एक समूह का गठन किया और अचार, पापड़ इत्यादि बनाने का कार्य आरंभ किया. जब धीरे-धीरे आमदनी अच्छी होने लगी तो 11 महिलाएं उनके साथ जुड़ गई. सभी महिलाओं ने कठिन परिश्रम किया, जिसका प्रतिफल हुआ कि उनके उत्पादन काफी फेमस हो गए और डिमांड भी बढ़ने लगी.

राष्ट्रपति भवन में लगा चुकी हैं स्टॉल

बैजंती देवी बताती हैं कि वर्तमान समय में 50 महिलाएं उनके साथ जुड़ गई हैं और ज्वार, बाजरा, मड़ुआ, रागी, मक्का आदि का आटा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के अचार, चिप्स, पापड़ समेत मधु का उत्पादन कर रही हैं. इसके लिए उन्हें सरकारी लाभ भी मिली. उनके बेहतर कार्य को देखते हुए राष्ट्रपति भवन में स्टॉल लगाने के लिए उनका चयन हुआ था. जहां जाकर उन्होंने अपना स्टॉल लगाया और वहां भी उनके उत्पाद की डिमांड काफी अधिक रही. बैजंती देवी बताती हैं कि उनका लक्ष्य नारी शक्ति का गठन कर लगभग 150 महिलाओं को जोड़ना और उन्हें सशक्त बनाना है.

महिलाओं के जीवन में आया बदलाव

बैजंती देवी के साथ काम करने वाली महिलाओं का कहना है कि पहले वे लोग बेकार बैठी रहती थी. परंतु अब सभी लोग रोजगार से जुड़ गए हैं और अच्छी आमदनी करने लगे हैं. अंजू देवी बताती है कि बैजंती दीदी के साथ जुड़कर उन लोगों के जीवन में काफी बदलाव आया. वहीं फूलमती कुमारी कहती है कि उनके पिता की मौत काफी पहले हो गई थी और पूरा परिवार तंगहाली में जी रहा था. परंतु उनकी मौसी बैजंती देवी ने उन्हें अपने समूह के साथ जोड़कर उनके जीवन को बदल दिया.

महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा है प्रयास

इस संबंध में झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के जिला कार्यक्रम प्रबंधक संतोष कुमार ने कहा कि महिलाओं को समूह के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. बैजंती देवी समेत कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने आज बेहतर मुकाम पा लिया है. उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले समूहों को विभाग के द्वारा पूरा सहयोग दिया जाता है.

Related Articles

Back to top button