Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
CG Crime: छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हदें पार! युवक को निर्वस्त्र कर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडि... Amit Jogi Convicted: जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को उम्रकैद! छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 ह... Janjgir-Champa Blast: जांजगीर-चांपा की दुकान में डेटोनेटर ब्लास्ट! धमाके से दहला इलाका, एक युवक गंभी... Vijay Sharma on Naxalism: 'छत्तीसगढ़ से खत्म हुए हथियारबंद नक्सली, बंगाल से ममता दीदी की विदाई तय'—व... Jashpur Tribal Welfare: पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजाति के लिए लगेंगे स्पेशल मेडिकल कैंप! राज्यपाल रमे... Korea Health News: कोरिया में स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर! शिवपुर चरचा में धूल फांक रही एंबुलेंस, ... Baikunthpur News: नई नहर में आई दरार! बैकुंठपुर के भांडी में घटिया निर्माण की खुली पोल, ग्रामीणों ने... खूनी रविवार: मध्य प्रदेश में अलग-अलग हादसों में 8 की मौत! कहीं महिलाओं को कुचला, तो कहीं ट्रक ने कार... बड़ी खबर: मध्य प्रदेश में जजों के थोकबंद तबादले! हाईकोर्ट ने 250 से ज्यादा न्यायाधीशों को इधर से उधर... Indore Road Accident: खुशियां मातम में बदलीं! इंदौर में ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, हादसे में ...

Train Loot News: चलती ट्रेन में युवक से मारपीट और लूटपाट, बदमाशों ने जबरन गूगल पे से मंगवाए पैसे; जांच में जुटी GRP

बठिंडा: दिल्ली-फाजिल्का इंटरसिटी ट्रेन में सफर कर रहे एक युवक से मारपीट कर लूटपाट किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जीआरपी थाना पुलिस ने इस मामले में दो नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना से रेल यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार मुक्तसर निवासी राजविंदर सिंह उर्फ राजवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 मार्च को वह राजपुरा से मुक्तसर जाने के लिए दिल्ली-फाजिल्का इंटरसिटी (14507) ट्रेन में सवार हुआ था। जब ट्रेन गोनियाना स्टेशन के पास पहुंची तो चार युवक उसके डिब्बे में चढ़ आए। आरोप है कि युवकों ने पहले उससे मारपीट की और फिर उसके पास से 1500 रुपये की नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया।

पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने उसे धमकाकर उसके खाते से गूगल पे के जरिए 500 रुपये भी ट्रांसफर करवा लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी जैतो स्टेशन पर उतरकर फरार हो गए। जीआरपी पुलिस ने मामले में सुखबीर सिंह निवासी कोटली अबलू जिला श्री मुक्तसर साहिब और रविंदर सिंह निवासी कोटली अबलू मुक्तसर साहिब को नामजद किया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

जीआरपी थाना के एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.