March 9, 2026 4:41 pm
ब्रेकिंग
Jharkhand SIR Controversy: झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी घमासान, इंडिया गठबंधन ने चुनाव... हजारीबाग की ऐतिहासिक रामनवमी का शंखनाद! महासमिति अध्यक्ष के लिए 10 धुरंधर मैदान में; 14 मार्च को होग... Jharkhand Minister Irfan Ansari: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर इरफान अंसारी ने ली चुटकी, पश्चिम बं... रांची यूनिवर्सिटी के छात्रों का भविष्य दांव पर! UG रिजल्ट अटका तो PG में कैसे होगा दाखिला? पटरी से उ... Rajrappa Temple News: रजरप्पा में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, रामगढ़ एसपी ने 5 पु... Bilaspur Sand Mining: बिलासपुर के घाटों पर अवैध रेत उत्खनन का बोलबाला, कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति... दुर्ग में 'अफीम' पर संग्राम! "धान का कटोरा अब अफीम का कटोरा?" भाजपा नेता के खेत में अफीम मिलने पर का... "मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है..." भाजपा विधायक रिकेश सेन के आरोप से छत्तीसगढ़ की राजनीति में भू... भोपालपटनम में 'मवेशी तस्करी' का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त! जंगल के रास्ते तेलंगाना ले जाए जा रहे 171 मवेशी... MCB News: मनेंद्रगढ़ में बेटी को बचाने तालाब में कूदी मां की डूबने से मौत, महिला दिवस पर छाया मातम; ...
विदेश

दुनिया में ‘जंग’, अमेरिका के ‘वारे-न्यारे’! हथियार बेचकर कमा रहा अंधा पैसा; SIPRI की नई रिपोर्ट में हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा

मिडिल ईस्ट और यूरोप में जंग से जहां पूरी दुनिया परेशान है. वहीं अमेरिका इन आपदाओं को अवसर में बदल रहा है. पिछले 4 साल में अमेरिका ने युद्ध से प्रभावित देशों में खूब हथियार बेचे हैं, जिसके कारण हथियारों के बाजार में उसका दबदबा और ज्यादा बढ़ गया है. अब दुनिया में बिक रहे 100 में से 42 हथियार अमेरिका के हैं. यह खुलासा स्टॉकहोम इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट में हुआ है.

स्टॉकहोम इंटरनेशनल के मुताबिक दुनियाभर में साल 2021-25 के दौरान जितने भी हथियार बिके हैं, उनमें 42 प्रतिशत हथियार अमेरिका के हैं. 2016-20 के दौरान यह आंकड़ा 36 प्रतिशत था. इस दौरान हथियार बेचने के मामले में रूस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. दुनिया में अब हथियार बिक्री में रूस की हिस्सेदारी 6.8 प्रतिशत है. अमेरिका के बाद हथियार बिक्री के मामले में फ्रांस का दबदबा बढ़ा है. भारत फ्रांस से सबसे ज्यादा हथियार खरीदता है.

अमेरिका ने इन देशों को बेचे हथियार

1. सऊदी अरब को अमेरिका ने 2021-25 के दौरान सबसे ज्यादा हथियार बेचे हैं. सऊदी को पिछले साल अमेरिका से 48 एफ-35 मिले हैं. इसके अलावा एक THAAD सिस्टम भी सऊदी को मिला है. पिछले 4 साल में अमेरिका का कुल 12 प्रतिशत हथियार सऊदी ने अकेले खरीदा है. सऊदी मिडिल ईस्ट की जंग में फंसा हुआ है.

2. रूस के साथ जंग में उलझा यूक्रेन अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा हथियार खरीदने वाला देश है. पिछले 4 साल में अमेरिका ने यूक्रेन को अपने कुल हथियारों का 9 प्रतिशत हथियार बेचा है. यूक्रेन अमेरिका से मिसाइल और बख्तरबंद वाहन खरीद रहा है. यूक्रेन रूस के साथ 2022 से ही जंग लड़ रहा है.

3. जापान अमेरिका से हथियार खरीदने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश है. जापान चीन के साथ तनाव में फंसा है. पिछले 4 साल में अमेरिका ने जापान को रडार सिस्टम और मिसाइल हथियार बेचे हैं. जापान एशिया में अमेरिका का सबसे बड़ा सहयोगी है.

इन 3 देशों के अलावा अमेरिका ने 2021-25 के दौरान 96 और देशों को हथियार बेचे हैं. स्टॉकहोम इंटरनेशनल के वरिष्ठ शोधकर्ता पीटर वेज़मैन के मुताबिक अमेरिका ने तेजी से बहुध्रुवीय होते विश्व में भी हथियार आपूर्तिकर्ता के रूप में अपनी प्रभुत्वता को और मजबूत कर लिया है. अमेरिका हथियारों के बिक्री को विदेश नीति के एक उपकरण और अपने हथियार उद्योग को मजबूत करने के एक तरीके के रूप में देखता है.

Related Articles

Back to top button