March 9, 2026 6:39 pm
ब्रेकिंग
Sharjeel Imam Interim Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम को दी अंतरिम जमानत, भाई के निकाह में होंग... T20 फाइनल में अभिषेक शर्मा क्या आउट हुए, दोस्त ही बन गया 'जल्लाद'! मोबाइल पर मैच देख रहे साथी ने लड़... War Impact 2026: युद्ध के कारण गैस और ईंधन का संकट, इंडक्शन कुकर की रिकॉर्ड बिक्री; ठप पड़ी फैक्ट्रि... रेत माफिया ने उजाड़ दिया घर का इकलौता चिराग! 4 बहनों के भाई को ट्रैक्टर ने कुचला; मां-बाप का रो-रोकर... Kurukshetra Road Accident: कुरुक्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साले ... फतेहाबाद पुलिस का 'ऑपरेशन निक्का' सफल! मुठभेड़ के बाद हत्या और दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पंज... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में दुकान में लग गई भीषण आग, पड़ोसी की सूचना पर मचा हड़कंप; लाखों का न... Nuh Crime News: नूंह में विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष की बर्बरता, नशीला पदार्थ पिलाकर बाल काटने का आर... Karnal Police News: करनाल में एसपी का सख्त एक्शन, लापरवाही के आरोप में 6 पुलिसकर्मी निलंबित; विभागीय... CM Nayab Saini on Women Empowerment: महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता हमारी प्राथमिकता—मुख्यमंत्री...
झारखण्ड

Jharkhand SIR Controversy: झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी घमासान, इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल; जानें क्या है पूरा विवाद

रांचीः राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR की तैयारी है जिसकी शुरुआत जल्द ही होनेवाला है. चुनाव आयोग ने अप्रैल महीने से इसकी शुरुआत करने की घोषणा की है. इसको लेकर चुनाव आयोग की तैयारी अंतिम चरण में है. इधर एसआईआर की सुगबुगाहट तेज होते ही विपक्षी दल मुखर होने लगे हैं.

झारखंड विधानसभा परिसर में कांग्रेस और जेएमएम नेताओं ने इस बहाने भाजपा और चुनाव आयोग पर दबाव बनाते दिखे. ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आयोग को एजेंट बनाकर जहां जहां चुनाव होने हैं उन राज्यों में एसआईआर कराया जाता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से इसका विरोध करती रही है और जहां भी गड़बड़ी होगी इसका विरोध किया जाएगा. नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार कहते हैं कि संवैधानिक संस्थाएं जब अपने कर्तव्यों से विचलित होगी तो जनता चाबुक फटकार लगाकर उन्हें कर्तव्यों का याद दिलाएगी. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल होने के नाते चुनावी प्रक्रिया में सहयोग करने के लिए हमलोग हमेशा तैयार हैं.

11 मार्च को एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग की बड़ी बैठक

एसआईआर के संबंध में 11 मार्च को राज्य स्तरीय बैठक बुलाई गयी है. इस बैठक में सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारी हिस्सा लेंगे. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्री-रिविजन की गतिविधियों को पूरा करना है ताकि एसआईआर शुरू होने से पहले बची हुई सभी कमियों को इसी महीने सुधार कर सारी व्यवस्थाएं ठीक कर ली जाएं. चुनाव आयोग ने एसआइआर की अधिसूचना जारी होने के बाद करीब 100 दिनों में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा है.

वर्तमान समय में अपने राज्य झारखंड में करीब 2.65 करोड़ मतदाता हैं. एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होने के बाद मतदाता सूची की व्यापक जांच, सत्यापन और सुधार का काम होगा. राज्य के सभी जिलों में करायी गयी मतदाता सूची की प्रारंभिक जांच में ही करीब 15 लाख से अधिक ऐसे मतदाता चिह्नित किये गये हैं, जिनका नाम विभिन्न वजहों से वोटर लिस्ट से हटेगा.

Related Articles

Back to top button