March 11, 2026 9:31 pm
ब्रेकिंग
मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला ... CBI का अपने ही 'घर' में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; 'जीरो टॉलरेंस' नीति के ... Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले—... Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; ... नोएडा के उद्योगों पर 'गैस संकट' की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोल... Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल... Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से... होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया 'सीक्रेट' रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ... Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ... Noida LPG Crisis: नोएडा में कमर्शियल सिलेंडर की भारी किल्लत, कैटरर्स और होटल संचालक परेशान; शादी-रिस...
देश

रांची: स्कूल जा रही मां-बेटी को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही दोनों की मौत

झारखंड की राजधानी रांची के कांके रोड में रफ्तार का कहर देखने को मिला. शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने तांडव मचाते हुए स्कूटी सवार मां और उसकी मासूम बेटी को कुचल डाला. सड़क हादसे में दोनों मां-बेटी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और दोनों मां बेटी के शव को वहीं सड़क पर रखकर बांस-बल्ली के सहारे सड़क को जाम कर दिया.

स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. मामले की सूचना मिलते ही सकांके थाना समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया. जानकारी के मुताबिक, रांची के कांके थाना क्षेत्र की रहने वाली रिनपास अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करती थी.

बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थी मां

शुक्रवार की सुबह वो अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए स्कूटी पर बैठकर जा रही थी. इसी दरमियान कांके रोड पर जोड़ा पुल के समीप एक तेज रफ्तार सीमेंट लदे ट्रक ने दोनों मां-बेटी को रौंद दिया. हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया.

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाने की कोशिश की. फिलहाल स्थिति नियंत्रित करने और कांके रोड पर आगमन को सामान्य करने में पुलिस लगी हुई है. आक्रोशित लोगों के साथ बातचीत की जा रही है. पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

कुछ दिन पहले ही राजधानी रांची में अरगोड़ा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले हरमू बाईपास रोड पर मौजूद झारखंड बीजेपी के प्रदेश कार्यालय के समीप एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने 5 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया था. इसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी.

Related Articles

Back to top button