March 9, 2026 8:29 pm
ब्रेकिंग
PM मोदी का युवाओं को बड़ा मंत्र: हेल्थ सेक्टर में आएगी नौकरियों की बाढ़! केयरगिवर्स की बढ़ती डिमांड ... शराब नीति केस में नया मोड़: अरविंद केजरीवाल समेत 23 लोगों को हाई कोर्ट का नोटिस; CBI अफसर को बड़ी राह... "डिमांड फर्स्ट, डिस्टर्ब लेटर!" प्रल्हाद जोशी ने विपक्ष की थ्योरी का किया पर्दाफाश; स्पीकर के खिलाफ ... Pune News: युद्ध के कारण पुणे में गैस सप्लाई बाधित, PMC ने बंद किए 18 गैस श्मशान घाट; वैकल्पिक व्यवस... पशुपति पारस का बड़ा दांव! प्रिंस राज को सौंपी RLJP की कमान, बनाए गए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष; क्य... अलवर में रफ्तार का तांडव! डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई करोड़ों की BMW कार; हादसे में एक की दर्दनाक ... Crime Update: पत्नियों की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार; साइबर क्राइ... Bareilly Crime News: बरेली में संपत्ति विवाद को लेकर मां-बेटियों पर जानलेवा हमला, आरोपी जेठ ने बीच स... लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्म यात्रा को मंजूरी! प्रशासन ने थमाई 16 'सख्त' शर्तों की ... Sharjeel Imam Interim Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम को दी अंतरिम जमानत, भाई के निकाह में होंग...
हरियाणा

Karnal Police News: करनाल में एसपी का सख्त एक्शन, लापरवाही के आरोप में 6 पुलिसकर्मी निलंबित; विभागीय जांच के आदेश

घरौंडा : सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को थप्पड़ मारने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले इस मामले में थाना प्रभारी दीपक कुमार को भी सस्पैंड किया जा चुका है। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद मैडीकल एसोसिएशन ने पिछले 4 दिनों से जारी हड़ताल रविवार को समाप्त करने की घोषणा की।रविवार को डी.सी. उत्तम सिंह के साथ हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। हालांकि मैडीकल एसोसिएशन का कहना है कि अभी तक मामले में पूरी तरह न्याय नहीं मिला है और आगे की कार्रवाई के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

डॉक्टरों की हड़ताल के चलते पिछले कई दिनों से अस्पताल की ओ.पी.डी. सेवाएं प्रभावित थीं। मरीजों को इलाज के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। रविवार को प्रशासन और मैडीकल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई जिसमें कार्रवाई की जानकारी दी गई। इसके बाद डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। मैडीकल एसोसिएशन अनुसार सोमवार से अस्पताल में ओ. पी. डी. सहित सभी स्वास्थ्य सेवाएं सामान्या रूप से शुरू कर दी जाएंगी। हालांकि आपातकालीन सेवाएं और पोस्टमार्टम सेवाएं विरोध के दौरान भी जारी रखी गई थी।

एसोसिएशन बोली-अब तक केस दर्ज नहीं

मैडीकल एसोसिएशन के प्रधान डॉ. अनिल यादव ने कहा कि उनकी मुख्य मांग थाना प्रभारी और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने की थी लेकिन अभी तक इस मामले में पुलिस द्वारा कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। एस.पी. स्तर पर भी मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था लेकिन अब तक कोई ठोस कदम सामने नहीं आया है। एसोसिएशन ने करनाल रेंज के ए.डी.जी.पी. से भी मुलाकात की मगर वहां से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। ऐसे में अब पीड़ित डॉक्टर के परिजनों ने अदालत में जाने का फैसला किया है।

4 मार्च को होली के दिन शुरू हुआ था विवाद

यह विवाद 4 मार्च की रात को होली के दिन शुरू हुआ था। अस्पताल में कुछ लोग मैडीकल लीगल केस एम.एल.सी. के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर के साथ गलत व्यवहार किया। स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टर ने पुलिस को फोन कर मदद मांगी। इसके बाद घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार अस्पताल पहुंचे। अस्पताल कर्मियों के मुताबिक, थाना अध्यक्ष ने डॉक्टर को बुलाकर उनका कॉलर पकड़ लिया और थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर को जबरन पुलिस की गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाया गया। इस घटना का सी.सी.टी.वी. वीडियो भी सामने आया था जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।

Related Articles

Back to top button