March 9, 2026 10:15 pm
ब्रेकिंग
PM मोदी का युवाओं को बड़ा मंत्र: हेल्थ सेक्टर में आएगी नौकरियों की बाढ़! केयरगिवर्स की बढ़ती डिमांड ... शराब नीति केस में नया मोड़: अरविंद केजरीवाल समेत 23 लोगों को हाई कोर्ट का नोटिस; CBI अफसर को बड़ी राह... "डिमांड फर्स्ट, डिस्टर्ब लेटर!" प्रल्हाद जोशी ने विपक्ष की थ्योरी का किया पर्दाफाश; स्पीकर के खिलाफ ... Pune News: युद्ध के कारण पुणे में गैस सप्लाई बाधित, PMC ने बंद किए 18 गैस श्मशान घाट; वैकल्पिक व्यवस... पशुपति पारस का बड़ा दांव! प्रिंस राज को सौंपी RLJP की कमान, बनाए गए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष; क्य... अलवर में रफ्तार का तांडव! डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई करोड़ों की BMW कार; हादसे में एक की दर्दनाक ... Crime Update: पत्नियों की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार; साइबर क्राइ... Bareilly Crime News: बरेली में संपत्ति विवाद को लेकर मां-बेटियों पर जानलेवा हमला, आरोपी जेठ ने बीच स... लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्म यात्रा को मंजूरी! प्रशासन ने थमाई 16 'सख्त' शर्तों की ... Sharjeel Imam Interim Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम को दी अंतरिम जमानत, भाई के निकाह में होंग...
बिहार

पशुपति पारस का बड़ा दांव! प्रिंस राज को सौंपी RLJP की कमान, बनाए गए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष; क्या बिहार में बदलेगा समीकरण?

बिहार के समस्तीपुर के पूर्व सांसद प्रिंस राज को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने सोमवार (9 मार्च) को इसकी घोषणा की. नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रिंस राज ने खुशी जाहिर करते हुए पार्टी प्रमुख का आभार जताया.

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की तरफ से सोमवार को राजधानी पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाई गई थी. इस मीटिंग में ही पार्टी के प्रमुख पशुपति पारस ने प्रिंस राज को इस जिम्मेदारी दिए जाने के बारे में जानकारी दी. मीटिंग में सर्वसम्मति से प्रिंस राज पासवान को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया.

‘पार्टी को आगे बढ़ाने पर होगा जोर’

जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रिंस राज ने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई है वो उसका पालन करेंगे. उन्होंने कहा कि हमारा पूरा प्रयास होगा कि जिस तरीके से पार्टी पूर्व में प्रदर्शन करती थी, आगे उससे भी बेहतर प्रदर्शन करे. उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं, नेताओं के साथ मिल बैठकर निर्णय लिया जाएगा. भविष्य में क्या रणनीति होनी चाहिए उस पर भी विचार किया जाएगा.

‘युवाओं में सबसे ज्यादा ऊर्जा होती है’

वहीं निशांत कुमार के JDU में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि उनका स्वागत है. उन्होंने कहा कि युवाओं का जमाना है. हमने पहले भी कहा था कि निशांत को राजनीति में आना चाहिए. युवाओं में सबसे ज्यादा ऊर्जा होती है. उन्होंने नेपाल का उदाहरण देते हुए कहा कि नेपाल में 35 साल का युवा प्रधानमंत्री बनता है. पूरी दुनिया में युवाओं का वर्चस्व है. उन्होंने कहा कि यह देखना अच्छा लगता है कि युवा बढ़ चढ़कर राजनीति में हिस्सा ले रहे हैं.

चिराग पासवान से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी नेता अपने कार्यकर्ताओं और अपने नेताओं को बढ़ाना चाहते हैं. हम सभी रामविलास पासवान और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सिद्धांत पर चलते हैं और काम करते हैं. उन्होंने कहा कि जितने भी गरीब, शोषित, पिछड़े लोग हैं उन सबके उत्थान के लिए काम करते हैं.

‘नेताओं और कार्यकर्ता के सुझाव पर होगा काम’

महागठबंधन में रहने या नहीं रहने के सवाल पर प्रिंस राज ने कहा कि यह निर्णय हालात के अनुसार निर्णय लिया जाता है. उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य पार्टी को और भी बेहतर करना साथ ही उसे आगे बढ़ाना है. उन्होंने कहा कि पार्टी के जितने भी नेता, कार्यकर्ता हैं उनके साथ मिलकर बैठक होगी और उनके द्वारा जो भी सुझाव दिए जाएंगे उस पर काम किया जाएगा.

कौन हैं प्रिंस राज

प्रिंस राज समस्तीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर सांसद रह चुके हैं. अपने पिता और सांसद रामचंद्र पासवान के निधन के बाद 24 अक्टूबर 2019 को उपचुनाव में प्रिंस राज समस्तीपुर से लोकसभा के सांसद चुने गए थे. उनके पिता के अलावा उनके चाचा रामविलास पासवान और पशुपति पारस बिहार के बड़े नेताओं में शुमार हैं. वर्तमान में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान उनके चचेरे भाई हैं. 2013 में प्रिंस राज ने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की थी और उन्होंने कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से 2015 में चुनाव लड़ा था.

Related Articles

Back to top button