March 11, 2026 12:34 am
ब्रेकिंग
UCC पर सुप्रीम कोर्ट का 'सुप्रीम' फैसला! केंद्र को बड़ी टिप्पणी—"अब समय आ गया है, देश में लागू हो सम... Priyanka Gandhi in Lok Sabha: राहुल गांधी के बचाव में उतरीं प्रियंका गांधी, बोलीं- 'निडर' हैं मेरे भ... Lok Sabha News: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, गौरव गोगोई ने नरवणे की किताब से सरकार को घेरा; सद... नैनीताल पर 'जल प्रलय' का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंस... Rahul Gandhi in Sonipat: सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे राहुल गांधी, किसान संजय की बेटी को दिया आशीर्वा... Katni Road Accident: कटनी में बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 4 की मौत और 5 घायल; अस्पताल में... UP में रजिस्ट्री का खेल खत्म! अब बिना 'खतौनी' में नाम के नहीं बेच पाएंगे जमीन; योगी सरकार का भू-माफि... भागलपुर में भी बनेगा 'मरीन ड्राइव'! पटना की तरह गंगा किनारे चमकेगी सिल्क सिटी; बिना घर तोड़े तैयार ह... Mamata Banerjee vs ECI: ममता बनर्जी ने ड्राइंग के जरिए जताया 'SIR' का विरोध, चुनाव आयोग पर लगाया वोट... अतुल निहाले की फांसी पर लगी रोक! 5 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या का है मामला; 3 धाराओं में मिली थ...
मध्यप्रदेश

Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी

रतलाम: आलोट में बीती रात जन्मदिन की पार्टी के दौरान किए गए हर्ष फायर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को दोनों पैरों में गोली लगी है. जिसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. आलोट के प्रमिलागंज में यह घटना उस समय हुई, जब श्याम नायक अपने जन्मदिन की पार्टी मान रहा था. इसी दौरान उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायर किया.

बंदूक से निकले छर्रे सामने खड़े रोहित नायक को लगे. गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां उसका उपचार चल रहा है. इस मामले में आलोट थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है.

महाकाल मंदिर में सिक्योरिटी गार्ड है आरोपी

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार श्याम पिता अमर सिंह नायक महाकाल मंदिर उज्जैन की सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड है. वह आलोट में अपने जन्मदिन की पार्टी दे रहा था. इसी दौरान सभी लोगों ने शराब भी पी रखी थी और केक काटने के बाद श्याम नायक ने अपने लाइसेंस बंदूक से हर्ष फायर किया. बंदूक से निकले छर्रे सामने वाले घर में रहने वाले युवक रोहित को लग गए.

आलोट थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने बताया कि “श्याम नायक ने जन्मदिन की पार्टी के दौरान उसकी लाइसेंसी बंदूक से फायर हो गया. जिसके छर्रे सामने रहने वाले रोहित नायक के दोनों पैरों में लग गए. जिसमें वह घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी श्याम नायक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.”

बहरहाल जन्मदिन, शादी और छोटे-मोटे आयोजनों में लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग करने का चलन लगातार बढ़ रहा है. जिसकी वजह से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है. हर्ष फायरिंग में घायल हुए रोहित का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है और डॉक्टर ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है.

Related Articles

Back to top button