March 14, 2026 4:13 pm
ब्रेकिंग
LPG Crisis in India: शिरडी से जम्मू तक गैस की भारी किल्लत, सप्लाई चेन ठप होने से बढ़ी मुसीबत; जानें ... दिल्ली में जनजातीय कला का जलवा! 12 दिनों में बिकीं ₹1.25 करोड़ की कलाकृतियाँ; ट्राइब्स आर्ट फेस्ट का... PM Modi Kolkata Rally: बंगाल में अब 'महाजंगलराज' नहीं चलेगा—PM मोदी; ब्रिगेड ग्राउंड से ममता सरकार क... Nitish Kumar Security Breach: बेगूसराय में सीएम नीतीश की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड कैंपस में घुसा सां... मुख्यमंत्री सेहत योजना ने बचाई जान! मोहाली की महिला का हुआ फ्री हार्ट ऑपरेशन; ₹4 लाख का खर्च सरकार न... Israel-Lebanon War: लेबनान पर हमले की तैयारी में इजराइल, हिजबुल्लाह के ठिकानों को खत्म करने का पूरा ... PM Modi in Silchar: असम से पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- पूर्वोत्तर के साथ हुआ सौतेला व्यव... अरब देशों में 'जंग' का साया! सुरक्षित भविष्य के लिए लाखों भारतीयों ने छोड़ीं नौकरियां; सूनी होने लगीं... सोनम वांगचुक आज़ाद! 6 महीने बाद हटा NSA, केंद्र सरकार ने अचानक क्यों बदला अपना फैसला? जानें हिरासत रद... Kolkata Violence: पीएम मोदी की रैली से पहले भारी बवाल, मंत्री शशि पांजा के आवास पर हमला; TMC-BJP कार...
पंजाब

पाकिस्तान में कानूनी उलझनों में फंसी पंजाबी महिला सरबजीत, भारत लौटने पर बना संशय

 पंजाब से पाकिस्तान जाकर शादी करवाने वाली सरबजीत कौर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब की रहने वाली सरबजीत कौर की पाकिस्तान से स्वदेश वापसी फिलहाल अधर में लटक गई है। सोमवार को उसे अटारी-वाघा सीमा के जरिए भारत लाने की योजना थी, लेकिन अंतिम समय में पाकिस्तान के गृह विभाग ने कानूनी प्रक्रिया का हवाला देकर इस पर रोक लगा दी। सूत्रों के अनुसार, सरबजीत के पाकिस्तान में विवाह करने के बाद वहां अदालत में एक याचिका दाखिल की गई है। याचिका में कहा गया है कि महिला का वीजा समय पूरा हो चुका है और इसके बावजूद उसका पाकिस्तान में रहना कानून के दायरे में नहीं आता। इसी आधार पर अदालत में मामला विचाराधीन है।

पाक गृह मंत्रालय का कहना है कि सरबजीत ने अपनी मर्जी से निकाह किया है और चूंकि यह मामला न्यायालय में है, इसलिए कोर्ट के अंतिम फैसले से पहले कोई भी कदम नहीं उठाया जा सकता। अधिकारियों का कहना है कि कानूनी आदेश मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी और सरबजीत को भारत भेजा जाएगा।  इस बीच, पाकिस्तान पुलिस ने सरबजीत और उसके पति नासिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान की एक तस्वीर भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि सरबजीत श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थी, जहां उसने वहीं रहने का फैसला कर विवाह कर लिया। अब सबकी नजरें अदालत के फैसले पर टिकी हैं, जिसके बाद ही यह तय हो सकेगा कि सरबजीत कब और किस प्रक्रिया के तहत भारत लौट पाएगी।

पढ़ें पूरा मामला:

सरबजीत कौर जोकि कपूरथला के गांव अमानीपुर की रहने वाली थी 4 नवंबर 2025 को श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान गई थी। इस दौरान 1932 सिखों श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान गया था जोकि 10 दिन तक पाकिस्तान में ठहरा था। इस दौरान सिखों के जत्थे ने विभिन्न स्थलों के दर्शन किए। उनकी वापसी 13 नवंबर को थी। 1932 सिख श्रद्धालु के जत्थे में से अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज और 3 महिलाओं समेत कुल 9 श्रद्धालु पहले लौट आए थे। बाकि के बचे श्रद्धालुओं में से 1922 वापस लौटे।  इसकी जांच करने पर पता चला कि सरबजीत कौर वापस नहीं लौटी है जिसका नाम पाकिस्तान की एग्जिट रिकार्ड दर्ज हुआ लेकिन भारती के एंट्री रिकार्डा में दर्ज नहीं किया गया।

पहले तो सबको लगा शायद वह लापता हो गई है। जब उसकी तलाश की बीच ही अचानक उसका उर्दू में लिखा सरबजीत का निकाहनामा वायरल हो गया। जिसमें साफ-साफ लिखा था कि, सरबजीत ने इस्लाम धर्म अपना लिया है और उसने शेखुपुरा के नूर हुसैन नाम के मुस्लिम व्यक्ति से निकाह कर लिया है। इसके बाद 15 नवंबर को सरबजीत कौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में वह एक मौलवी से बातचीत करते हुए यह कहती नजर आई कि वह अपनी मर्जी से इस्लाम अपनाना चाहती है। सरबजीत ने वीडियो में दावा किया कि वह नासिर हुसैन से प्यार करती है और पिछले 9 साल से उसे जानती है। साथ ही उसने यह भी बताया कि उसका पहले ही तलाक हो चुका है और वह किसी दबाव में नहीं है। जांच में पता चला कि वह दोनो 2016 से TikTok के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में थे।

पाकिस्तान में निकाह के बाद जब सरबजीत कौर के वीजा से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई, तो कई गंभीर खामियां सामने आईं। जांच में पता चला कि पाकिस्तानी इमिग्रेशन फॉर्म भरते समय उसने अपनी राष्ट्रीयता और पासपोर्ट नंबर जैसी अहम जानकारियां दर्ज ही नहीं की थीं। इन अधूरी जानकारियों के कारण अधिकारियों के लिए उसकी लोकेशन का पता लगाना मुश्किल हो गया। बताया जा रहा है कि विवाह के बाद सरबजीत अपने पति नासिर हुसैन के साथ अलग-अलग जगहों पर छिपकर रह रही थी, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया।

Related Articles

Back to top button