March 12, 2026 3:59 pm
ब्रेकिंग
Latehar Court Bomb Threat: लातेहार जिला अदालत को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और डॉग स्क्वाड का ... Ranchi Dog Bite News: रांची में आवारा कुत्तों की नसबंदी और एंटी-रेबीज वैक्सिनेशन में तेजी, RMC ने NG... Khadi Mahotsav 2026: संथाल परगना में खादी महोत्सव की धूम, रोजगार के लिए शुरू होगा विशेष ट्रेनिंग प्र... Kanker-Narayanpur Encounter: कांकेर और नारायणपुर सीमा पर नक्सलियों से मुठभेड़, डीआरजी और बीएसएफ का स... CG Vidhan Sabha Budget 2026: विधानसभा में आज बजट पर अहम बहस, स्वास्थ्य से लेकर राजस्व तक इन बड़े मुद... IOCL Pipeline Depot Fire: इंडियन ऑयल डिपो में लगी भीषण आग, SDRF और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा; कई... Durg Opium Farming: दुर्ग में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, बड़े फार्म हाउसों की सघन जांच शुरू; नार... Durg LPG Crisis News: दुर्ग में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी में देरी से मची खलबली, प्रशासन का बड़ा बय... Abujhmad Transformation: नक्सलवाद के साये से बाहर आ रहा अबूझमाड़, झारावाही में ग्रामीणों ने शुरू किय... CG Vidhan Sabha: छत्तीसगढ़ विधानसभा में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, स्थगन प्रस्ताव को लेकर आमने...
छत्तीसगढ़

रायपुर में ड्रग्स लेते युवाओं का वीडियो वायरल…पुलिस ने की कार्रवाई, 4 पर लगाया 2-2 लाख का बाउंड ओवर

रायपुर: रायपुर में पुलिस और प्रशासन ड्रग्स के खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। नशे का सेवन करने वाले और ड्रग्स तस्करों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। रायपुर में सोशल मीडिया पर ड्रग्स का सेवन करते युवक-युवतियों का वीडियो वायरल हो रहा था, जिसके खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रहे चार आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत 2-2 लाख रुपये का बाउंड ओवर लगाया गया है, जबकि वीडियो में शामिल टीनएजरों की काउंसलिंग कर उन्हें अभिभावकों के सुपुर्द किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने वायरल वीडियो की तस्दीक कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना पुरानी बस्ती की टीम ने वीडियो में नजर आ रहे लोगों को चिन्हांकित कर पकड़ा। इनमें चार वयस्क युवक चंदन सोनकर (27), रितेश सोनी (24), शिवम धीवर (21) और तैफिउद्दीन (23) शामिल हैं, जो रायपुर के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button