March 11, 2026 5:15 pm
ब्रेकिंग
Jharkhand High Court News: ईडी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज FIR की जांच अब CBI के पास, हाईकोर्ट ने सुनाय... विधानसभा में 'जय श्रीराम' पर घमासान! इरफान अंसारी का विपक्ष पर तंज—"नारेबाजी नहीं, सिलेंडर और महंगाई... Jharkhand News: साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, फिटनेस और पर्यावरण को ले... धनबाद में 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसा मंजर! कोयला ट्रांसपोर्टिंग को लेकर खूनी खेल; फायरिंग और पत्थरबाजी... देवघर में 'गैस' का संकट! होटलों और ढाबों से गायब हुए कमर्शियल सिलेंडर; बाबा नगरी में सप्लाई ठप होने ... Bokaro News: बोकारो में दो गुटों में हिंसक झड़प, कार में लगाई आग; पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, स्थिति ... CBSE स्कूलों में अब गूंजेगी मातृभाषा! जनजातीय भाषाओं को कोर्स में शामिल करने की बड़ी तैयारी; जानें ब... हवाई सफर पर 'महंगाई' की मार! रांची से दिल्ली-मुंबई और बेंगलुरु जाना हुआ 35% महंगा; टिकट बुक करने से ... IIT-ISM के छात्रों का सिनेमाई धमाका! रिलीज हुई फिल्म ‘नुक्कड़ नाटक’; धनबाद के कलाकारों ने पर्दे पर उ... Chhattisgarh Consumer Forum Decision: छत्तीसगढ़ उपभोक्ता आयोग का सख्त रुख, IOCL को देना होगा हर्जाना...
पंजाब

PSEB का बड़ा धमाका! पंजाब बोर्ड 10वीं की कॉपियां अब होंगी ‘ऑनलाइन’ चेक; रिजल्ट में नहीं होगी देरी, जानें बोर्ड का नया डिजिटल प्लान

लुधियाना: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 2026 को लेकर अहम निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड के अनुसार इस बार 10वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी।

जारी आदेशों के मुताबिक संबंधित अध्यापक अपने Registered E-mail ID और Registered Phone Number के जरिए लॉगिन करके Answer Sheets की मार्किंग करेंगे। यदि किसी शिक्षक के पास लॉगिन आईडी या पासवर्ड नहीं है तो वे बोर्ड कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

बोर्ड की ओर से जानकारी दी गई है कि 11 मार्च 2026 को सुबह 5 बजे से शिक्षकों की Login ID में 5 Dummy Answer Sheets अपलोड की जाएंगी, जिनकी जांच करके उन्हें Evaluation के लिए अपलोड करना होगा। इसके बाद उसी दिन सुबह 4 बजे तक उनकी स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा और सही जांच करने वाले अध्यापकों को आगे की प्रक्रिया के लिए चुना जाएगा। इसके बाद चयनित शिक्षकों को पेन-पेपर टेस्ट और अन्य चरणों से भी गुजरना होगा। यह प्रक्रिया 12 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इस दौरान तकनीकी टीम भी मौजूद रहेगी, ताकि अध्यापक अपनी किसी भी प्रकार की Doubts या Query का समाधान कर सकें। बोर्ड ने कहा है कि इस नई प्रणाली का उद्देश्य परीक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाना है।

Related Articles

Back to top button