March 16, 2026 2:20 pm
ब्रेकिंग
दुमका में मौत का तांडव! हाइवा ने दो युवकों को बेरहमी से कुचला, मौके पर ही मौत; गुस्से में ग्रामीणों ... अफीम की जगह अब स्ट्रॉबेरी की खुशबू! पलामू के मनातू में हुआ बड़ा 'खेला', मुख्यधारा में लौट रहे ग्रामीण... आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 'रण'! बीजेपी का विधानसभा में जोरदार प्रदर्शन; मानदेय बढ़ाने की मांग पर... JTET 2026: झारखंड के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 31 मार्च तक तैयार होगी नई नियमावली; परी... दिल्ली में गूंजेगी छत्तीसगढ़ के शिक्षकों की हुंकार! 4 अप्रैल को TET अनिवार्यता के खिलाफ महाआंदोलन; 2... Crime News: कैफे में युवतियों से छेड़छाड़ और भाइयों पर जानलेवा हमला, अपहरण की धमकी देने वाले मनचलों ... छत्तीसगढ़ विधानसभा में 'गंगालूर कांड' पर भारी हंगामा! पोर्टा केबिन की छात्राओं के गर्भवती होने पर बि... Balod Road Accident: बालोद नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत, अनियंत्रित होकर प... Balod Crime News: बालोद में सामूहिक दुष्कर्म और पार्षद पर हमले का खुलासा, पुलिस ने दुर्ग-धमतरी में द... बालोद में बैंक मैनेजर के घर बड़ी चोरी! बिजली का तार काटकर अंदर घुसे शातिर चोर; लाखों के जेवरात और कै...
छत्तीसगढ़

कनेक्ट बस्तर से इको टूरिज्म की सौगात, छत्तीसगढ़ आने वाले पर्यटकों को होगा फायदा

बस्तर: छत्तीसगढ़ में पर्यटन की दृष्टि से शुक्रवार का दिन काफी अहम रहा. शहीद गुण्डाधुर कृषि कॉलेज के सभागार में कनेक्ट बस्तर की थीम पर पर्यटन की सुविधा को लेकर काम किया गया. इसके तहत इको टूरिस्ट समिति के लिए 10 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.वन एव पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप ने इसकी शुरुआत की है. कुल दस वाहनों को कई टूरिस्ट स्पॉट पर चलाने का फैसला लिया गया है.

कनेक्ट बस्तर की थीम को बढ़ावा: बस्तर में पर्यटन को बढ़वा देने के लिए कनेक्ट बस्तर की थीम पर 10 वाहनों की व्यवस्था की गई है. जो वन विभाग और कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान के सहयोग से चलाए जाएंगे. इसके तहत टाटामारी से बस्तर जिले के चित्रकोट, नारायणपाल मंदिर, तीरथगढ़, कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान और दंतेवाड़ा जिले के दंतेश्वरी मंदिर तक वाहनों की व्यवस्था की गई है. इसक अलावा बारसूर के मंदिर को एक सर्किट बनाया गया है.

बस्तर के टूरिस्ट सर्किट को होगा फायदा: वन एवं पर्यावरण मंत्री ने बताया कि इस तरह इन इलाकों में आने वाले पर्यटकों को इन दस वाहनों का लाभ मिल सकेगा. वन एवं पर्यावरण मंत्री ने पर्यटन सेक्टर के विकास को बस्तर के लिए अहम बताया है. उन्होंने कहा कि बस्तर के धूड़मारास ने बीते दिनों यूनेस्को में पहचान बनाई है. इसके साथ ही बस्तर के कई ऐसे स्थान हैं जो पर्यटन के तौर पर तेजी से उभर कर पर्यटन मानचित्र पर सामने आ रहा है.

बस्तर में पर्यटन की अपार संभावना है. बस्तर प्राकृतिक रूप से बहुत ही समृद्ध क्षेत्र बस्तर है.केरल राज्य और इजरायल देश से बड़ा यह क्षेत्र है. बस्तर में अनेकों ऐसे स्थल हैं जिन्हें देखा नहीं गया है.देश दुनिया के लोग बस्तर आकर उन क्षेत्रों में जाना चाहते हैं. इस दृष्टि से समूहों को चक्री नीति के माध्यम से समूहों को 10 वाहनों का वितरण किया गया है. इससे पहले मुख्यमंत्री के प्रवास पर 07 वाहने प्रदान किया गया था- केदार कश्यप, वन एवं पर्यावरण मंत्री, छत्तीसगढ़

बस्तर में विकास को मिल रही प्राथमिकता: कृष्ण कुंज में वूमेन फॉर ट्री योजना की शुरुआत भी इस अवसर पर बस्तर में हुई है. इस योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र में नदी तट पर करीब 900 पौधों का रोपण किया जाएगा.इसके अलावा शासकीय आवास गृह निर्माण हेतु 59 लाख 92 हजार, नक्षत्र वाटिका के सौंदर्यीकरण के लिए 72 लाख 48 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं. बस्तर में पांच सरई शेड निर्माण के लिए 38 लाख 13 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button