March 11, 2026 6:23 pm
ब्रेकिंग
हरियाणा के सरकारी स्कूलों की चमकेगी किस्मत! हर स्कूल को मिलेंगे ₹2-2 करोड़; HCS अधिकारी लेंगे गोद, ज... Yamunanagar: युवती ने भगवान श्रीकृष्ण को बनाया अपना पति, धूमधाम से संपन्न हुई शादी की रस्में; यमुनान... हरियाणा के बुजुर्गों की बल्ले-बल्ले! अब ट्रेन से मुफ्त में करें अयोध्या और वैष्णो देवी के दर्शन; सरक... सावधान! हरियाणा में प्लॉट खरीदने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें; सरकार ने रजिस्ट्री के नियमों में किया ... Cyber Fraud Alert: इंस्टाग्राम विज्ञापन के जरिए कनाडा भेजने के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी, कजाकिस्तान में ... मेघालय में फिल्मी अंदाज में आरोपी को छुड़ाने की कोशिश! पुलिस की फायरिंग में एक युवक को लगी गोली; इला... अंबाला के ढाबों पर मंडराया संकट! कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत से चूल्हे ठंडे; संचालकों की सरकार से गुह... Charkhi Dadri Crime: पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या, कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट; चर... Rewari Crime News: रेवाड़ी में शादी समारोह के दौरान भारी बवाल, बनवारे में विवाद के बाद दो पक्षों में... Haryana Weather Update: हरियाणा के 15 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ से बद...
उत्तरप्रदेश

मुरादाबाद: चोरी करने घर में घुसे थे पति-पत्नी, रस्सी से बांधकर भीड़ ने पीटा; जेवर-कैश बरामद

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के कोतवाली नगर क्षेत्र में एक सनसनीखेज चोरी की घटना सामने आई है. जीएमडी रोड स्थित एक मकान में चोरी करते समय एक युवक और युवती को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. गुस्साई भीड़ ने दोनों को रस्सी से बांधकर सड़क पर बेरहमी से पीटा. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें भीड़ से छुड़ाया और हिरासत में ले लिया. पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी पति-पत्नी हैं, जो संगठित तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे.

जानकारी के अनुसार, अर्पना नामक महिला पहले उसी मकान में झाड़ू-पोंछा करने का काम कर चुकी थी. इस दौरान उसने घर की रेकी कर ली थी. सोमवार को जब मकान मालिक संजय राजपूत अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गए हुए थे, तब अर्पना अपने पति दीपक उर्फ गग्गा के साथ घर में घुस गई.

मोहल्ले वालों ने दोनों को पकड़ा

लेकिन घर के अंदर मौजूद महिलाओं ने जब शोर मचाया तो मोहल्ले वालों ने दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद उन्हें रस्सी से बांधकर सड़क पर पीटा गया. युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया, जबकि महिला को भी गंभीर चोटें आईं. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला बार-बार हाथ जोड़कर वीडियो न बनाने की गुहार लगाते दिखाई दे रही है.

लाखों के जेवर और कैश बरामद

कोतवाली पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी की बात स्वीकार की. तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक जोड़ी सोने के झुमके, तीन अंगूठियां, मांगटीका, लॉकेट, ₹5000 नकद, मोबाइल फोन, स्टील के बर्तन और अन्य घरेलू सामान बरामद किया है.

पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया है. उनके खिलाफ मुकदमा संख्या 72/2025 के तहत धारा 305/317(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस दंपती ने और किन स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है. घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है.

Related Articles

Back to top button