Bokaro News: बोकारो में दो गुटों में हिंसक झड़प, कार में लगाई आग; पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, स्थिति पर कड़ी नजर

बोकारो: जिले के सेक्टर 6 में कुछ दिन पहले एक हिंसक घटना हुई थी. जिसको लेकर मंगलवार देर रात पुलिस रेड करने पहुंची थी. इस दौरान पुलिस पर आरोपी और भीड़ के द्वारा पथराव कर दिया गया. वहीं घटनास्थल पर ही खड़ी कार में आग लगा दी गई. पुलिस पर पथराव के बाद मची अफरा तफरी में पुलिस के साथ घटना का चश्मदीद कुणाल सिंह रहस्यमय ढंग से गायब हो गया. हालांकि पुलिस ने उसे घायल अवस्था में बरामद कर बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी सिटी आलोक रंजन मौके पर पहुंचे और दमकल की गाड़ी को बुलाकर आग पर काबू पाया गया. डीएसपी सिटी आलोक रंजन ने बताया कि कुछ दिन पूर्व बीएसटी थाना क्षेत्र के पत्थरकट्टा चौक में दो गुटों के बीच मारपीट की घटना हुई थी. इसी मामले को लेकर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी.
घटना को लेकर सिटी डीएसपी ने दी जानकारी
हालांकि पुलिस के द्वारा पथराव की किसी घटना का जिक्र नहीं किया गया है. इस मामले में पुलिस अभी खुलकर कुछ भी नहीं बता रही है. मामले को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.





