March 12, 2026 5:10 pm
ब्रेकिंग
"नेताजी की अस्थियां कहां हैं?"—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल क... Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा ... Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— "अमेरिका ... Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्ल... बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर... LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया... संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"...
दिल्ली/NCR

अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी

देश के अलग-अलग राज्यों में मार्च में ही गर्मी सताने लगी है. दिल्ली में भी दोपहर में गर्मी पसीने छुड़ा रही है. हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, तीन दिन बाद दिल्ली सहित यूपी-पंजाब के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दिन सुबह के समय गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं, गुरुवार यानी आज दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

आईएमडी के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी 14 से 16 मार्च के बीच मौसम बदल सकता है. इन राज्यों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है.

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में 12 से 17 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश का अनुमान है. 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है.

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर राज्यों 12 से 17 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में गरज के साथ बारिश हो सकती है. वहीं 13 से 15 मार्च के बीच असम और मेघालय के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

मध्य और पूर्वी भारत में भी बदलेगा मौसम

विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में भी गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.

गुजरात के कई जिलों में लू का अलर्ट

गुजरात के कई जिलों में इस समय भीषण गर्मी का असर देखा जा रहा है. सुरेंद्रनगर और राजकोट जिलों में लू की स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार हाल के दिनों में कई स्थानों पर तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया है. दीव में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मार्च महीने का अब तक का सबसे अधिक तापमान है. इसके अलावा अहमदाबाद, गांधीनगर, वडोदरा और सूरत सहित कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है.

कश्मीर में बर्फबारी

मंगलवार को श्रीनगर सहित मैदानी क्षेत्रों में मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जबकि केरन, माछिल, गुरेज और सोनमर्ग जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में घाटी में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश या हिमपात होने की संभावना बनी हुई है.

राजस्थान में भी भीषण गर्मी

राजस्थान में भी मार्च के महीने में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया जा रहा है. राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है. बाड़मेर में हाल ही में तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी और हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button