March 12, 2026 3:52 pm
ब्रेकिंग
Khadi Mahotsav 2026: संथाल परगना में खादी महोत्सव की धूम, रोजगार के लिए शुरू होगा विशेष ट्रेनिंग प्र... Kanker-Narayanpur Encounter: कांकेर और नारायणपुर सीमा पर नक्सलियों से मुठभेड़, डीआरजी और बीएसएफ का स... CG Vidhan Sabha Budget 2026: विधानसभा में आज बजट पर अहम बहस, स्वास्थ्य से लेकर राजस्व तक इन बड़े मुद... IOCL Pipeline Depot Fire: इंडियन ऑयल डिपो में लगी भीषण आग, SDRF और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा; कई... Durg Opium Farming: दुर्ग में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, बड़े फार्म हाउसों की सघन जांच शुरू; नार... Durg LPG Crisis News: दुर्ग में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी में देरी से मची खलबली, प्रशासन का बड़ा बय... Abujhmad Transformation: नक्सलवाद के साये से बाहर आ रहा अबूझमाड़, झारावाही में ग्रामीणों ने शुरू किय... CG Vidhan Sabha: छत्तीसगढ़ विधानसभा में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, स्थगन प्रस्ताव को लेकर आमने... CG Vidhan Sabha: अपनी ही सरकार पर बरसे सत्ता पक्ष के विधायक, जर्जर सड़क को बताया 'मौत की सड़क'; सदन ... CG Vidhan Sabha: छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों का संलग्नीकरण समाप्त, स्वास्थ्य विभाग में नए पदों पर होगी भर...
राजस्थान

Jaipur Double Murder: जयपुर में पति ने पत्नी और बेटी की तलवार से वारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; घरेलू कलह या कुछ और, जानें पूरा मामला

राजस्थान की राजधानी जयपुर के दूदू से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बिचून गांव में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी और मासूम बेटी की तलवार से वारकर बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना के सामने आने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

यह वारदात गुरुवार तड़के सुबह की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी पति का अपनी पत्नी के साथ पिछले कुछ समय से लगातार विवाद चल रहा था. गुरुवार सुबह यह विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर उसने खौफनाक कदम उठा लिया.

पहले अपनी पत्नी पर तलवार से किया हमला

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले अपनी पत्नी पर तलवार से हमला किया. हमला इतना खतरनाक था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने अपनी ही मासूम बेटी को भी नहीं बख्शा और उसका भी गला रेतकर हत्या कर दी. घर के अंदर हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार के लोग दहशत में आ गए.

जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौखमपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके को घेर लिया. पुलिस ने मौके से आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया है, जहां उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पुष्टि हो सकेगी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच पिछले करीब दो महीनों से घरेलू विवाद चल रहा था. इसी तनाव के चलते दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे. पुलिस का मानना है कि इसी विवाद ने आखिरकार इस खौफनाक वारदात का रूप ले लिया.

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया. एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं, जिनकी जांच की जा रही है. पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके.

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि इतनी भयावह घटना की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button