March 14, 2026 4:09 pm
ब्रेकिंग
LPG Crisis in India: शिरडी से जम्मू तक गैस की भारी किल्लत, सप्लाई चेन ठप होने से बढ़ी मुसीबत; जानें ... दिल्ली में जनजातीय कला का जलवा! 12 दिनों में बिकीं ₹1.25 करोड़ की कलाकृतियाँ; ट्राइब्स आर्ट फेस्ट का... PM Modi Kolkata Rally: बंगाल में अब 'महाजंगलराज' नहीं चलेगा—PM मोदी; ब्रिगेड ग्राउंड से ममता सरकार क... Nitish Kumar Security Breach: बेगूसराय में सीएम नीतीश की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड कैंपस में घुसा सां... मुख्यमंत्री सेहत योजना ने बचाई जान! मोहाली की महिला का हुआ फ्री हार्ट ऑपरेशन; ₹4 लाख का खर्च सरकार न... Israel-Lebanon War: लेबनान पर हमले की तैयारी में इजराइल, हिजबुल्लाह के ठिकानों को खत्म करने का पूरा ... PM Modi in Silchar: असम से पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- पूर्वोत्तर के साथ हुआ सौतेला व्यव... अरब देशों में 'जंग' का साया! सुरक्षित भविष्य के लिए लाखों भारतीयों ने छोड़ीं नौकरियां; सूनी होने लगीं... सोनम वांगचुक आज़ाद! 6 महीने बाद हटा NSA, केंद्र सरकार ने अचानक क्यों बदला अपना फैसला? जानें हिरासत रद... Kolkata Violence: पीएम मोदी की रैली से पहले भारी बवाल, मंत्री शशि पांजा के आवास पर हमला; TMC-BJP कार...
छत्तीसगढ़

पिता ने बेटी का जन्मदिन मुक्तिधाम में मनाया, लाडली की याद में काटा केक, पत्नी और बेटी की हादसे में हुई थी मौत

कबीरधाम: कवर्धा के मुक्तिधाम में पिता इंद्रजीत भट्टाचार्य ने अंतिम संस्कार से पहले बेटी का जन्मदिन मनाया. एक हादसे में उनकी 14 साल की बेटी आदित्री भट्टाचार्य(14 साल) और पत्नी परम भट्टाचार्य (46 साल) की मौत हो गई. हादसे के दिन ही बिटिया का जन्मदिन भी था. ऐसे में जब बेटी का शव मुक्तिधाम पहुंचा तो पिता ने बेटी की याद में जन्मदिन मनाया. टोपी पहनाई, केक काटा और पसंदीदा मिठाई चढ़ाई.

यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर कोई भावुक हो उठा. मुक्तिधाम में जन्मदिन के गीत की गूंज के बीच पिता की आंखों से अश्रुधारा बहती रही. श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को ढांढस बंधाया. शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मिलकर पीड़ित परिवारों की सहायता की.

पिता ने मुक्तिधाम में बेटी का मनाया बर्थडे: दरअसल कोलकाता से महिला टीचर का ग्रुप अपने बच्चों के साथ कान्हा नेशनल पार्क घूमने पहुंचे थे. इस ग्रुप में आदित्री और उनकी मां भी शामिल थीं. रविवार रात करीब 9 बजे बिलासपुर से कोलकाता के लिए वापस जाने ट्रेन थी. लेकिन कान्हा नेशनल पार्क से लौटने के दौरान उनकी बोलेरो कार की एक ट्रक से भिड़ंत हो गई. चिल्फी घाटी में अकलघरिया के पास हुए हादसे में ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई. वहीं आदित्री और उनकी मां समेत चार लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

परिजनों के आने के बाद मंगलवार को मृतकों का पोस्टमार्टम हुआ. ड्राइवर के शव को परिजन, बिलासपुर ले गए. वहीं दो शव को कोलकाता ले जाया गया. जबकि आदित्री और उनकी मां के शव का कवर्धा के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया. एक साथ मां और बेटी की चिता जली तो परिजन फफक पड़े. हर आंख नम हो गई.

हंसता खेलता परिवार बिखर गया: आदित्री भट्टाचार्य के पिता इंद्रजीत भट्टाचार्य मेडिकल एजेंसी में काम करते हैं. इंद्रजीत भट्टाचार्य की 2 बेटियां हैं जिसमें से 1 आदित्री भट्टाचार्य की मौत सड़क हादसे में हो गई. परिवार में अब सिर्फ पिता इंद्रजीत भट्टाचार्य और उनकी बड़ी बेटी बची हैं. पूरा परिवार पश्चिम बंगाल के जाधवपुर में रहता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button