March 14, 2026 1:39 pm
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: शिक्षा पर बरसे ₹22,466 करोड़! स्कूलों की बदलेगी सूरत, कोर्ट और ग्रामोद्योग के... यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर... भोपाल के कोलार में 'गैस माफिया' पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; ... Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली क... अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देश... भोपाल के हमीदिया अस्पताल में 'गैंगवार'! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चल... शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल;... इंदौर में 'महामुकाबला'! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली क... Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर ब... सोनम वांगचुक की हिरासत पर सरकार का बड़ा यू-टर्न! गृह मंत्रालय ने तत्काल रिहाई का दिया आदेश; दिल्ली ब...
झारखण्ड

Food Poisoning in Wedding: शादी समारोह में खाना खाने के बाद 50 लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने इलाके में किया कैंप; जानें क्या थी बीमारी की असली वजह

पलामूः जिला में सतबरवा थाना क्षेत्र के बोहिता के पोखराटोला में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद 50 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं. सभी लोगों को उल्टी एवं दस्त की शिकायत है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और तीन से चार एंबुलेंस को तैनात किया गया है.

इस घटना से बीमार ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर इलाज किया जा रहा है और गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा जा रहा है. पलामू के सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी को डायरिया हुआ है, मौके पर एंबुलेंस को भेजा गया है और वह खुद मौके के लिए रवाना हो गये हैं. सभी के स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जा रही है एवं उनका इलाज किया जा रहा है. सिविल सर्जन के अनुसार 50 से अधिक लोग बीमार हुए हैं.

दरअसल पोखराटोला के हरिशंकर नामक व्यक्ति के घर में शादी समारोह चल रहा था. इसी शादी समारोह में लोगों ने पूड़ी-बुंदिया और सब्जी खाई थी. शादी समारोह में खाना खाने के बाद धीरे-धीरे कर लोग बीमार होना शुरू हो गए थे. शादी समारोह में खाने वाले 50 से अधिक लोग बीमार हो गए है.

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक सब्जी में कुछ गिरने की बात बताई जा रही है, आशंका ये भी जता रहे हैं कि शायद इसी वजह से लोग बीमार हुए हैं. बीमार सभी व्यक्ति का गांव के स्कूल में कैंप लगाकर इलाज किया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद वरीय प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. प्रशासन टीम के द्वारा भी राहत एवं बचाव का कार्य शुरू हुआ है.

Related Articles

Back to top button