March 12, 2026 10:14 pm
ब्रेकिंग
"नेताजी की अस्थियां कहां हैं?"—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल क... Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा ... Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— "अमेरिका ... Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्ल... बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर... LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया... संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"...
देश

2023 में वोट डिलीट की असफल कोशिशें हुईं… राहुल गांधी के आरोपों पर आया चुनाव आयोग का जवाब

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ आज चुनाव आयोग पर वोट डिलीट करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. इन आरोपों पर अब चुनाव आयोग की तरफ से बयान सामने आया है. इसके साथ ही राहुल के तमाम आरोपों पर अब चुनाव आयोग प्रेस कांफ्रेंस करने वाला है. इस पीसी के जरिए चुनाव आयोग राहुल के आरोपों पर पलटवार करेगा.

राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगाए गए सारे आरोप गलत और निराधार हैं. आयोग की तरफ से कहा गया कि किसी भी आम नागरिक की तरफ से ऑनलाइन किसी भी वोट को हटाया नहीं जा सकता है, जैसा कि राहुल गांधी ने गलत धारणा बनाई है.

नाम काटने की हुई थी कोशिश- चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने साफ किया कि व्यक्ति जिसका नाम काटा गया है उसको सुनवाई का मौका दिए बिना वोटरों को हटाया नहीं जा सकता है. इसके साथ ही बताया कि साल 2023 में, अलंद विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के नाम हटाने के कुछ असफल प्रयास किए गए थे और मामले की जांच के लिए स्वयं चुनाव आयोग की तरफ से केस दर्ज कराया गया था. अलंद विधानसभा क्षेत्र से 2018 में सुभाष गुट्टेदार (बीजेपी) और 2023 में बीआर पाटिल (कांग्रेस) ने जीत हासिल की थी.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने राहुल के आरोपों पर जताई नाराजगी

राहुल गांधी के आरोपों पर जेडीयू नेता केसी त्यागी चोरी शब्द पर ऐतराज जताया है. उन्होंने कहा कि जनता ने मैंडेट दिया है, सिद्धारमैया, ममता बनर्जी सीएम कैसे बन गई? चुनाव आयोग से शिकायत हो सकती है. चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत काम कर रहा है, कोई नया काम नहीं कर रहा है. लंबी पराजय ने कांग्रेस को निराश किया है.

उन्होंने कहा कि 2014 में हम बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़े, 2 सीट जीते लेकिन हमने कभी नहीं कहा बीजेपी ने धांधली की. ओबीसी,एससी,एसटी वोटर बीजेपी जदयू के हैं, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संगठित हैं, अपना ही वोट काटकर कोई अपना नुकसान कैसे करेगा? ये बेसिक बात राहुल गांधी को समझ नहीं आती है.

राहुल ने क्या लगाए हैं आरोप?

राहुल गांधी ने एक पीसी में आरोप लगाए हैं कि चुनाव आयोग जानबूझकर लोगों के नाम काट रहा है. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयेाग ने जानबूझकर दलित और ओबीसी वोटर को निशाना बनाया है. इसको लेकर उन्होंने अपनी पीसी में सबूत भी पेश किए हैं.

Related Articles

Back to top button