March 12, 2026 10:15 pm
ब्रेकिंग
"नेताजी की अस्थियां कहां हैं?"—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल क... Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा ... Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— "अमेरिका ... Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्ल... बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर... LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया... संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"...
मध्यप्रदेश

1800 यात्रियों के वजन के बराबर रेत की बोरियां रखीं गईं, फिर लगाई गई ब्रेक, भोपाल में मेट्रो का कैसे हुआ ट्रायल?

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को अब मेट्रो सेवा की सौगात जल्द मिलने वाली है. मेट्रो कॉर्पोरेशन ने इसकी तैयारी तेज कर दी है. मेट्रो के ट्रैक और ब्रेकिंग सिस्टम का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. टेस्टिंग के दौरान मेट्रो में यात्रियों का भार सिम्युलेट करने के लिए करीब 1800 यात्रियों के बराबर रेत से भरी बोरियों को बोगियों में रखा गया.

यह परीक्षण 9 जुलाई से 21 जुलाई के बीच, सुभाष नगर से एम्स तक की मुख्य लाइन पर किया गया. मेट्रो को 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया और इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम का मूल्यांकन किया गया. एक मेट्रो कोच में 250 यात्री खड़े होकर और 50 यात्री बैठकर यात्रा कर सकते हैं. परीक्षण के दौरान इससे दोगुने वजन को आधार बनाकर ब्रेकिंग सिस्टम का मूल्यांकन किया गया.

RDSO ने की तकनीकी जांच

इस दौरान RDSO (रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गनाइजेशन) की विशेषज्ञ टीम ने मेट्रो के ऑसिलेशन यानी झटकों की स्थिरता, राइड क्वालिटी और इमरजेंसी ब्रेकिंग डिस्टेंस (EBD) जैसे तकनीकी बिंदुओं का गहन परीक्षण किया. यह डेटा मेट्रो को कमर्शियल संचालन के लिए जरूरी सुरक्षा प्रमाणन और तकनीकी अनुमोदन दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा.

परीक्षण का विश्लेषण करने के बाद, RDSO अगले 20 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगा. इसके बाद कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम भोपाल आएगी, जो अंतिम निरीक्षण करेगी. यदि सब कुछ ठीक पाया गया, तो अक्टूबर 2025 में भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्रियों के लिए सेवा शुरू कर दी जाएगी.

पहला रूट AIIMS से करोंद तक

भोपाल मेट्रो का पहला रूट AIIMS से करोंद तक है, जिसकी कुल लंबाई 16.05 किलोमीटर है. इस परियोजना का काम वर्ष 2018 में शुरू हुआ था. इसमें से सुभाष नगर से AIIMS तक का 6.22 किमी लंबा हिस्सा प्रायोरिटी कॉरिडोर के रूप में तैयार किया गया है. इस हिस्से में सुभाष नगर, आरकेएमपी, अलकापुरी, डीआरएम और एम्स जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं.

मेट्रो ट्रैक के साथ-साथ दोनों स्टील ब्रिज की लोड टेस्टिंग भी पूरी की जा चुकी है. अब सिर्फ अंतिम स्वीकृति और निरीक्षण बाकी है. मेट्रो प्रबंधन का दावा है कि अक्टूबर तक भोपाल मेट्रो का सपना हकीकत बन जाएगा.

Related Articles

Back to top button