बीजापुर में युवक की हत्या, 15 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार, इस वजह से किया मर्डर

बीजापुर: गंगालूर क्षेत्र में बीते 26 अगस्त को एक युवक की हत्या कर दी गई. युवक की पहचान गोंगला गांव के निवासी सुरेश उज्जी के रूप में हुई. जिसकी हत्या ग्राम पोटेनार के पास पहाड़ी में कर दी गई थी. शुरुआत में गांव वाले इसे नक्सली हत्या मान रहे थे. लेकिन प्रारंभिक जांच पड़ताल में वारदात नक्सली घटना से अलग लग रही थी. जिसके बाद बीजापुर पुलिस ने बारीकी से जांच शुरू की.
पारिवारिक विवाद में हत्या: युवक की हत्या सिर और चेहरे पर ठोस वस्तु से गंभीर चोट पहुंचाने से हुई थी. हत्या के 15 दिन बाद पुलिस ने अंधे कत्ल के मामले को सुलझा दिया. हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी युवक का नाम बामन सोढ़ी है. युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है. जांच में पता चला है कि पारिवारिक विवाद और आपसी रंजिश के चलते आरोपी युवक ने सुरेश उज्जी की हत्या की थी.
बीजापुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार: आरोपी बामन सोढ़ी ने बताया कि 23 अगस्त को दोनों युवक मिलकर खाना खा रहे थे. इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ. जिसके बाद उसने सुरेश की पत्थर मारकर हत्या कर दी. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया पत्थर बरामद कर लिया है. जांगला थाना में कार्रवाई के बाद आरोपी बामन सोढ़ी को गिरफ्तारी कर कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों में हत्या की वारदातें
7 सितंबर 2025: जांजगीर चांपा में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति ने खुद भी दी जान देने की कोशिश
7 सितंबर 2025: गरियाबंद में मछली की सब्जी नहीं बनाने पर बेटे ने की मां की हत्या
7 सितंबर 2025: दुर्ग में खाना खाने के दौरान विवाद, युवक ने की दूसरे युवक की हत्या
6 सितंबर 2025: मनेंद्रगढ़ में युवक की हत्या





