March 15, 2026 2:25 pm
ब्रेकिंग
मुरैना में 'मुन्नाभाई' का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इ... CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात... छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुह... बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन ... "जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन..."—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छ... Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जान... तेलंगाना की 'लेडी अघोरी' बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जा... शराब की एक बोतल के लिए 'कातिल' बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद ख... Auraiya Road Accident: औरैया में अनियंत्रित पिकअप ने बच्चे को कुचला, हादसे के बाद चालक फरार; परिजनों... RCB in IPL 2026: आरसीबी के पास इतिहास रचने का मौका, 19वें सीजन में खिताब जीतकर मुंबई-चेन्नई की बराबर...
टेक्नोलॉजी

ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!

मिडिल ईस्ट में यूएस इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग अब खतरनाक मोड़ लेते दिखाई दे रही है. अब ईरान ने एक नई लिस्ट जारी की है जिसमें बताया गया है कि इजरायल, दुबई, अबू धाबी और पश्चिम एशिया के अन्य स्थानों पर स्थित अमेरिका की प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनी जैसे कि Google, Amazon, Microsoft, Nvidia, IBM, Oracle और Palantir के कार्यालयों को टारगेट किया जाएगा. इस लिस्ट के सामने आने के बाद अब इन कंपनियों को अलर्ट पर रखा गया है.

ईरान से जुड़ी न्यूज एजेंसी ‘Tasnim’ ने हाल ही में इस लिस्ट को पब्लिश किया है. इस लिस्ट में बताया गया है कि ईरान अब अमेरिका की प्रमुख टेक कंपनियों के कार्यालयों और बुनियादी ढांचों (इंफ्रास्ट्रक्चर) को निशाना बनाएगा. इजरायल ने इन कंपनियों की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल मिलिट्री कामों के लिए किया गया, यही वजह है कि कंपनियां अब ईरान की हिट लिस्ट पर आ गई हैं.

जिन ऑफिस और क्लाउड-सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर का जिक्र किया गया है, वह इजरायल के कई शहरों के साथ-साथ कुछ खाड़ी देशों में भी फैले हुए हैं. तसनीम न्यूज एजेंसी के एक बयान के अनुसार, अब ये जंग बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) पर केंद्रित युद्ध का रूप लेता जा रहा है जिस वजह से ईरान के संभावित लक्ष्यों (टारगेट) का दायरा भी विस्तृत (बढ़) गया है.

Amazon Data Centre पर हो चुका है हमला

पिछले एक हफ्ते में, खबरों के मुताबिक ईरानी ड्रोन ने बहरीन में Amazon Web Services (AWS) के एक डेटा सेंटर पर हमला किया और संयुक्त अरब अमीरात में AWS की दो और इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया, जिससे आग लग गई, सेवाएं ठप हो गईं और आपातकालीन शटडाउन करना पड़ा. CNN की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी सरकारी मीडिया ने कहा कि अमेरिकी और इजरायली सैन्य अभियानों में इन डेटा सेंटरों की भूमिका थी, इस वजह से इन्हें निशाना बनाया गया था.

Related Articles

Back to top button