March 13, 2026 10:46 pm
ब्रेकिंग
दुनिया देखेगी भारत-ईरान की दोस्ती! 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के दरवाजे भारत के लिए खुले; ईरानी राजदूत के ... तीसरे विश्व युद्ध की आहट! ईरान ने अमेरिका के 'परमाणु बेस' पर दागी मिसाइलें; तुर्किये में गूंजे सायरन... LPG सिलेंडर नहीं हुआ 'सोना-चांदी'! पंजाब में बुजुर्ग की मौत, यूपी में खूनी झड़प और बिहार में ठगी; गै... संसद सदस्यों और विद्वानों की उपस्थिति में New Delhi में Caste Census and Deepening of Social Justice... Balod Water Crisis Alert: भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट पर बालोद नगर पालिका, जलापूर्ति के लिए विशेष प्लान... Kawardha Electricity Board Scam: बिजली विभाग के बाबू पर लाखों के गबन का आरोप, पुलिस अब तक क्यों नहीं... Kawardha Collector Inspection: कलेक्टर जन्मेजय महोबे का गांवों में औचक निरीक्षण, सरकारी योजनाओं का ल... Chhattisgarh Assembly: भाटापारा विधायक इंद्र साव का विवादित बयान, सदन में जय श्रीराम के नारों से मचा... सावधान! सरगुजा में 'बारूद' के ढेर पर बैठे लोग? फायर सेफ्टी जांच ठप, प्राइवेट कंपनी बांट रही NOC; गर्... छत्तीसगढ़ के लिए केंद्र का बड़ा फैसला! प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को मिले 15.70 करोड़ रुपए; किसानों ...
लाइफ स्टाइल

Sanjeev Kapoor Cooking Tips: समोसे-पकौड़े नहीं सोखेंगे ज्यादा तेल, शेफ संजीव कपूर की 7 ट्रिक्स से करें परफेक्ट डीप फ्राई

समोसे हों या पकौड़े…जब भी हम कोई तली हुई चीजें बनाते हैं तो हाथ में, प्लेट में और हर तरफ बस तेल ही तेल होता है. ऐसे में कई लोग तो इन्हें खाने से भी बचते हैं. वहीं, अगर तेल से भरी चीजें खा ली जाएं तो सेहत को भी काफी नुकसान होता है. ऐसे में अक्सर लोग डीप फ्राइंगि से बचते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर सही तरीके से और सही ट्रिक के साथ चीजों को डीप फ्राई किया जाए तो वो भी खाने लायक हो सकती हैं. जी हां, मशहूर शेफ संजीव कपूर ने 7 ऐसी स्मार्ट ट्रिक बताई हैं, जिन्हें फॉलो करने पर आपके समोसे, पकौड़ें या फिर फ्रेंच फ्राइज…कोई भी डीप फ्राई की हुई चीज बहुत ज्यादा तेल नहीं पिएगी.

उनके मुताबिक, तेल की क्वालिटी से लेकर कढ़ाही की गहराई, चीजें डालने का तरीका और निकालने का सही वक्त…इन सबकी सही जानकारी होना बहुत जरूरी है. अगर आप भी चाहती हैं कि, आपके डीप फ्राई की हुई चीजें भी बहुत ज्यादा तेल न पिएं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको संजीव कपूर की 10 ऐसी ही स्मार्ट ट्रिक बता रहे हैं.

सही तेल का चुनाव सबसे जरूरी- डीप फ्राइंग के लिए सही तेल का चुनाव सबसे जरूरी होता है. संजीव कपूर के मुताबिक, डीप फ्राइंग के लिए ऐसा तेल इस्तेमाल करना चाहिए जिसका स्मोक पॉइंट ज्यादा हो, जैसे रिफाइंड, मूंगफली या सरसों का तेल. कम स्मोक पॉइंट वाला तेल जल्दी जलता है और खाना तेल सोख लेता है.

तेल पूरा गर्म होने का वेट करें- कच्चे या गुनगुने तेल में चीजें डालने से वे तुरंत तेल पीने लगती हैं. इसलिए हमेशा तेल को अच्छी तरह से गर्म होने दें और तभी चीजें डालें. इससे तुरंत चीजें ऊपर आ जाती हैं और तेल कम पीती हैं.

कढ़ाही में ज्यादा चीजें न डालें- आप अगर समोसे, पकोड़ो या फिर फ्रेंच फ्राइज जैसी कोई चीज डाल रहे हैं तो बहुत सारी क्वाटिंटी में एक साथ फ्राई न करें. इससे तेल का तापमान गिर जाता है. इससे फ्राइंग सही नहीं होती और चीजें चिपचिपी बनती हैं.

तलते समय बार-बार न चलाएं- पूड़ी तलते समय कुछ लोग बार-बार तेल को हिलाते रहते हैं. ऐसा नहीं करना चाहिए. क्योंकि शुरुआत में चीजों को छेड़ने से उनका बाहरी लेयर टूट जाता है. पहले उन्हें सेट होने दें, फिर हल्के से पलटें.

फ्राइंग से पहले चीजें सूखी हों- अगर आप आलू, सब्ज़ी या कोई भी ऐसी चीज फ्राई करने जा रहे हैं जिसे पहले पानी में भिगोया हो तो तलने से पहले उसे अच्छे से सूखा लें. इससे तेल की छींटे भी नहीं आएंगी और चीजें कुरकुरी भी नहीं बनेंगी.

तेल का टेमप्रेचर कैसे चेक करें- तेल का सही तापमान चेक करने के लिए आप जो भी चीज बना रहे हैं, उसका छोटा टुकड़ा तेल में डालें. अगर टुकड़ा तेल के ऊपर आता है तो समझ जाएं को तेल गर्म हो चुका है.

एक्सट्रा ब्रेड क्रम हटाएं- बहुत से लोगों जब ब्रेड क्रम से कोटिड चीजें फ्राई करते हैं तो उनके क्रम तेल में ही गिर जाते हैं. ऐसे में आपको ब्रेड क्रम की कोटिंग अच्छे से करनी चाहिए और फ्राई करने से पहले एक्सट्रा क्रम को निकाल दें.

Related Articles

Back to top button