March 16, 2026 2:09 pm
ब्रेकिंग
Crime News: कैफे में युवतियों से छेड़छाड़ और भाइयों पर जानलेवा हमला, अपहरण की धमकी देने वाले मनचलों ... छत्तीसगढ़ विधानसभा में 'गंगालूर कांड' पर भारी हंगामा! पोर्टा केबिन की छात्राओं के गर्भवती होने पर बि... Balod Road Accident: बालोद नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत, अनियंत्रित होकर प... Balod Crime News: बालोद में सामूहिक दुष्कर्म और पार्षद पर हमले का खुलासा, पुलिस ने दुर्ग-धमतरी में द... बालोद में बैंक मैनेजर के घर बड़ी चोरी! बिजली का तार काटकर अंदर घुसे शातिर चोर; लाखों के जेवरात और कै... Kawardha Satyam Murder Case: कवर्धा में सत्यम हत्याकांड का पर्दाफाश, नाबालिग दोस्त ही निकला कातिल; Y... बालोद में झांकी के दौरान बड़ा हादसा! अचानक गिरा टीन शेड, मलबे में दबे दर्जनों लोग; 10 घायल और एक की ... Chhattisgarh Assembly: विधानसभा में उठा घटिया चावल खरीदी का मुद्दा, विपक्ष ने जिम्मेदारों को सस्पेंड... Chhattisgarh Assembly: प्रश्नकाल में गूंजा राशन कार्ड ई-केवाईसी का मुद्दा, खाद्य मंत्री के जवाब पर भ... Unani Medicine Research: मानसिक बीमारियों के लिए वरदान साबित होंगी ये 3 यूनानी दवाएं, सूंघने मात्र स...
दिल्ली/NCR

IIT दिल्ली में फिर एक होनहार छात्र की मौत! कैंपस में पसरा सन्नाटा; ABVP की चेतावनी— “डिग्री से कीमती है जान, छात्रों की मेंटल हेल्थ पर जागे प्रशासन”

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने IIT दिल्ली के प्रथम वर्ष के बी.टेक सिविल इंजीनियरिंग के छात्र हर्षित स्वामी के दुखद और असामयिक निधन पर गहरा शोक जताया. उन्होंने कहा कि यह अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक घटना है, जिससे ABVP पूरी तरह मर्माहत है.

ABVP ने कहा कि इस कठिन समय में दिवंगत छात्र के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती है और ईश्वर से प्रार्थना करती है कि वे परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें.

घटना की निष्पक्ष जांच की मांग

ABVP के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि हम इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं, ताकि इस दुखद घटना की वास्तविकता सामने आ सके. ABVP का मानना है कि छात्रों की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और उनके समग्र कल्याण को सुनिश्चित करना संस्थान की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. साथ ही ABVP यह भी मांग करती है कि संस्थान-प्रशासन छात्रों के लिए उपलब्ध काउंसलिंग और सहायता तंत्र को ठीक करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

आईआईटी दिल्ली ने जताया दुख

वहीं आईआईटी दिल्ली ने भी प्रथम वर्ष के स्नातक छात्र के दुखद और असामयिक निधन पर गहरा शोक जताया. छात्र का शव गुरुवार सुबह न्यू विंध्याचल अपार्टमेंट स्थित उसके कमरे में मिला था. दिल्ली पुलिस इस घटना की जांच कर रही है. आईआईटी दिल्ली ने कहा कि दुख की इस घड़ी में संस्थान मृतक के परिवार के साथ खड़ा है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.

Related Articles

Back to top button