March 16, 2026 3:44 pm
ब्रेकिंग
कैथल रिश्वत कांड में बड़ा उलटफेर! 'न नक्शा, न राख'—सबूतों की कमी से SHO समेत 2 आरोपी बरी; विजिलेंस की... फरीदाबाद में 'अवैध कॉलोनियों' का महा-स्कैम! 10 सालों में भू-माफियाओं ने बिछाया जाल, ACB की रिपोर्ट म... Ludhiana Crime: हिमाचल के व्यापारी से बड़ी लूट, बेहोशी की दवा पिलाकर नकदी और कीमती सामान पार; लुधिया... बारिश का 'रेल' पर ब्रेक! दर्जनों ट्रेनें घंटों लेट, स्टेशनों पर फंसे हजारों यात्री; सफर पर निकलने से... Air India News: यात्री को दुबई जाने से रोकने पर कंज्यूमर कमीशन का बड़ा फैसला, एयर इंडिया को मुआवजा द... Sunil Jakhar vs AAP: गिरगिट से की 'आप' सरकार की तुलना, सुनील जाखड़ का तीखा हमला; पंजाब में दो साल के... नशा तस्करी पर DRI का सर्जिकल स्ट्राइक! करोड़ों की हेरोइन के साथ 2 तस्कर दबोचे; हाईवे पर फिल्मी अंदाज... Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना और चांदी, दिल्ली-मुंबई से रायपुर तक गिरे रेट; चेक करें 18K, ... जालंधर के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा; SP आक... Ludhiana Crime: लुधियाना पुलिस की कस्टडी में गैंगस्टर पंकज, दिल्ली से लाए जाने के बाद पूछताछ शुरू; न...
छत्तीसगढ़

बालोद में कांग्रेस ने किया चक्काजाम, किसानों के घर छापेमारी का विरोध, पेड़ कटाई समेत कई मुद्दों पर प्रदर्शन

बालोद: जिले के झलमला तिराहे में सोमवार को कांग्रेस ने चक्काजाम किया. इसके चलते बालोद से दुर्ग, भिलाई, रायपुर और धमतरी हाईवे जाम रहा. कांग्रेस ने कहा कि हम किसानों को अन्नदाता बोलते हैं लेकिन बालोद में प्रशासन किसानों को चोर कह रहा है, उनके घरों में छापेमारी की जा रही है. इसके अलावा हसदेव से लेकर बस्तर तक पेड़ कटाई सहित अरावली जैसे विषयों को लेकर भी प्रदर्शन किया गया.

किसानों के साथ छल-कपट: जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि यहां सरकार और प्रशासन किसानों के साथ नाइंसाफी कर रहे हैं. बड़े-बड़े वादों के साथ यहां पर सरकार में आई भारतीय जनता पार्टी आज किसानों के साथ छल और कपट करने को उतारू हो गई है. किसानों के घरों में छापेमारी की जा रही है, 6 महीने किसान अपना खून और पसीना लगाकर मेहनत करता है और जब उनकी धान खरीदने की बारी आती है तो कई सारे प्रोपेगेंडा यहां प्रशासन करने लगता है.

खनिज न्यास जैसे प्रमुख मद का उपयोग आज प्रशासन मनमाने तरीके से कर रहा है, यह पूरी तरह अनुचित है. वहीं पूरे प्रदेश और देश में होने वाले पेड़ों की कटाई और पहाड़ों की खुदाई के विरोध में भी हम आज हल्लाबोल के लिए मौजूद हैं- चंद्रेश हिरवानी, जिला अध्यक्ष

देश बेच रहे अडानी को: नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने बताया कि पूरा देश आज अडानी के नाम किया जा रहा है. एक पेड़ मां के नाम लगाने का प्रोपेगेंडा यहां पर सरकार कर तो रही है लेकिन जो पेड़ पहले से लगे हुए हैं उन्हें अडानी के नाम सौंपा जा रहा है. अरावली पर्वत जो की देश की लाइफलाइन है उसे भी अब खुदाई के लिए मंजूरी दे दी गई है.

बस्तर से सरगुजा तक पहाड़ों की कटाई: युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत ने कहा कि आज हम किसानों और आम जनता के मुद्दों को लेकर चक्काजाम कर रहे हैं. उन्नाव रेप के आरोपी को बरी कर दिया गया, आज पीड़िता सुप्रीम कोर्ट के बाहर खड़ी है. इसी के साथ ही बस्तर से लेकर सरगुजा तक पहाड़ों की खुदाई शुरू हो चुकी है.

जगह-जगह उद्योग लगाने का विरोध हो रहा है लेकिन सरकार इसे नहीं सुन रही है. हम चाहते हैं कि इन प्रमुख मुद्दों को लेकर सरकार फिर से विचार करें और लोगों को सुविधा दे– बाला बोकड़े, अध्यक्ष IYC

बालोद में 900 करोड़ का घोटाला: जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि बालोद जिले में 900 करोड़ का धान घोटाला हुआ है लेकिन कुछ कर्मचारियों के ऊपर ही इसका सारा ठीक रहा फोड़ दिया गया है. इसकी कड़ाई से जांच होनी चाहिए और जो जिम्मेदार है उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं जिला खनिज संस्थान न्यास के दुरुपयोग का मामला भी यहां पर सामने आया. सबसे पहले यहां पर नदियों के लिए बिना टेंडर के खनिज संस्थान न्यास से पैसे निकालकर सफाई किया जा रहा है फिर यहां पर श्रमदान का आडंबर किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button