March 16, 2026 3:12 pm
ब्रेकिंग
Jalandhar News: जालंधर में लोगों ने पकड़ा शातिर चोर, मौके पर जमकर हुआ हंगामा; पुलिस के हवाले किया आर... Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी... Forest Fire Alert: आग की वजह से आक्रामक हो सकता है हाथियों का झुंड, वन विभाग ने दी चेतावनी; जंगलों म... Road Accident News: सुबह की सैर पर निकली महिला की सड़क हादसे में मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम... Garhwa News: गढ़वा एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 70 अवैध गैस सिलेंडर जब्त; संचालक के खिलाफ FIR दर्ज, जांच... बंगाल और असम में 'चुनावी शंखनाद'! तारीखों के ऐलान के साथ ही शुरू हुआ दावों का दौर; दीदी की हैट्रिक य... Ranchi Crime News: रांची में नाबालिग को बेचने का सनसनीखेज मामला, सगी मौसी पर लगा आरोप; पुलिस ने शुरू... दुमका में मौत का तांडव! हाइवा ने दो युवकों को बेरहमी से कुचला, मौके पर ही मौत; गुस्से में ग्रामीणों ... अफीम की जगह अब स्ट्रॉबेरी की खुशबू! पलामू के मनातू में हुआ बड़ा 'खेला', मुख्यधारा में लौट रहे ग्रामीण... आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 'रण'! बीजेपी का विधानसभा में जोरदार प्रदर्शन; मानदेय बढ़ाने की मांग पर...
झारखण्ड

Dullu Mahto News: रैयतों ने भाजपा सांसद ढुल्लू महतो पर लगाया जमीन हड़पने का आरोप, सांसद ने आरोपों को बताया राजनीति से प्रेरित

धनबाद: सांसद ढुल्लू महतो पर एक बार फिर जमीन हड़पने के आरोपों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. एक ओर दरिदा मोजा में विवादित बाउंड्री वॉल को लेकर रैयत आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं, वहीं भूली ओपी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने सांसद पर जबरन जमीन लेने की कोशिश का आरोप लगाया है. हालांकि सांसद ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे विरोधियों की साजिश बताया है.

धनबाद के बाघमारा स्थित दरिदा मोजा में विवादित बाउंड्री वाल को लेकर रैयतों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. रैयतों का आरोप है कि सांसद ढुल्लू महतो द्वारा बनवाया गया बाउंड्री वाल उनकी जमीन पर आने-जाने के रास्ते में बाधा बन रहा है. उनका कहना है कि अगर इस अवैध बाउंड्री वाल को जल्द बुलडोजर से नहीं हटाया गया तो वे उग्र आंदोलन शुरू करेंगे.

अपनी जमीन के अधिकार को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं रैयत

रैयतों के मुताबिक वे वर्ष 2017-18 से अपनी जमीन के अधिकार को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं. इस दौरान बाघमारा प्रखंड कार्यालय के पास करीब दो महीने तक धरना दिया गया, जबकि धनबाद के रणधीर वर्मा चौक और रांची स्थित राजभवन के सामने अर्धनग्न प्रदर्शन भी किया गया. इसके बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

रैयतों का कहना है कि इस मामले को कई बार विधानसभा में भी उठाया गया. जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने भी सदन में इस मुद्दे को उठाया था. जिसके बाद सरकार ने बाउंड्री वाल तोड़ने का निर्देश दिया था. हालांकि बाद में कोर्ट के आदेश के बाद मामला फिलहाल स्थगित हो गया. इधर धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र के नावाडीह में भी जमीन को लेकर विवाद सामने आया है. 8 लेन सड़क के किनारे स्थित 96 डिसमिल जमीन को अपनी पुश्तैनी जमीन बताने वाले गणेश कुमार रवानी ने सांसद ढुल्लू महतो पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है.

सांसद के लोग जबरन जमीन पर बाउंड्री कराने का कोशिश कर रहे थे: रैयत

गणेश कुमार रवानी अपने परिवार के साथ जमीन पर पहुंचे और सांसद के खिलाफ नारेबाजी की. उनका आरोप है कि सांसद हर हाल में उनकी जमीन लेना चाहते हैं और इसके लिए एक करोड़ रुपए देने की पेशकश भी की गई. लेकिन वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देना चाहते. रवानी ने यह भी आरोप लगाया कि सांसद के कुछ लोग जमीन पर आकर जबरन बाउंड्री कराने की कोशिश कर रहे थे, जिसका उन्होंने विरोध किया. पीड़ित परिवार ने इस मामले में जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है.

वहीं, सांसद ढुल्लू महतो ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह उन्हें बदनाम करने के लिए विरोधियों की साजिश है. उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो मामले की सीबीआई जांच करा ली जाए. जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. सांसद ने कहा कि पहले भी रामराज मंदिर निर्माण के दौरान उन पर ऐसे ही आरोप लगाए गए थे.

Related Articles

Back to top button