March 15, 2026 3:57 pm
ब्रेकिंग
Dhamtari News: कलेक्ट्रेट के करीब अवैध प्लॉटिंग का पर्दाफाश, बेखौफ भू-माफियाओं ने काटी कॉलोनी; नियमो... पावर हाउस स्टेशन पर खाकी का खौफनाक चेहरा! पुलिस कॉन्स्टेबल ने युवक को बंदूक की बट से पीटा; वीडियो वा... Dhamtari News: घरेलू गैस सिलेंडर के कमर्शियल इस्तेमाल पर बड़ी कार्रवाई, धमतरी के कई होटलों पर छापा; ... Student Suicide: हॉस्टल में छात्र ने की खुदकुशी, जान देने से पहले पिता को फोन पर सुनाई अपनी पीड़ा; प... Balod Water Conservation: सेमी-क्रिटिकल जोन से बाहर आएगा गुण्डरदेही, वर्षा जल संचयन के लिए बनेंगे 20... CG Green Summit 2026: छत्तीसगढ़ ग्रीन समिट का समापन, पर्यावरण सुरक्षा और इको-फ्रेंडली विकास पर विशेष... "बस्तर में अब गूंजती है शांति की आवाज!"—सीएम विष्णु देव साय का बड़ा दावा; बताया कैसे सरकार ने नक्सलि... MCB जिला अस्पताल का कायाकल्प! सुविधाओं में इजाफा होते ही उमड़ी मरीजों की भीड़; रोजाना 300 से ज्यादा ... Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसे... Monalisa Marriage Controversy: 'वायरल गर्ल' मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाब...
बिहार

Aurangabad News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, शादी समारोह में छत गिरने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी

बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान छत गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबिक 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं. वहीं, 10 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. परिजनों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा उस वक्त हुआ जब, शादी समारोह में जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान महिलाएं छत पर खड़ी होकर कार्यक्रम देख रही थीं, अचानक छत भरभराकर गिरने से कई लोग घायल हो गए.

औरंगाबाद दाउदनगर थाना क्षेत्र के मंझियावां गांव में जयमाला के दौरान छत गिरने से हादसा हो गया. दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वही 30 लोगों के गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस हादसे के बाद शादी की खुशियां में मातम में बदल गईं. सभी घायलों का इलाज दाउदनगर अनुमंडलिया अस्पताल में चल रहा है. वहीं 10 की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

छत गिरने से दो की मौत

मृतकों की पहचान मंझियावां गांव निवासी सत्यनारायण सिंह और अखिलेश्वर यादव के रूप में हुई है. अखिलेश्वर यादव धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र के कल्याण चक कोयलियरी में सिब्बल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि सत्यनारायण यादव किसान है. दोनों की मौत के बाद परिवार मे कोहराम मच गया. परिजनों ने कहा कि खुशियां मातम में बदल गई.

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार गांव के रामव्यास सिंह की बेटी की बारात आई हुई थी. शादी समारोह में जयमाला के दौरान अधिकतर महिलाएं छत पर चढ़कर जयमाला कार्यक्रम को देख रही थीं. इसी दौरान छत भर-भराकर गिर गई, जिसके कारण नीचे बैठे दोनों व्यक्ति की मौत हो गई. दोनों मृतक रिश्ते में दुल्हन के भाई थे. इस हादसे के बाद गांव में सन्नाटा छाया हुआ है.

Related Articles

Back to top button