March 15, 2026 3:52 pm
ब्रेकिंग
Balod Water Conservation: सेमी-क्रिटिकल जोन से बाहर आएगा गुण्डरदेही, वर्षा जल संचयन के लिए बनेंगे 20... CG Green Summit 2026: छत्तीसगढ़ ग्रीन समिट का समापन, पर्यावरण सुरक्षा और इको-फ्रेंडली विकास पर विशेष... "बस्तर में अब गूंजती है शांति की आवाज!"—सीएम विष्णु देव साय का बड़ा दावा; बताया कैसे सरकार ने नक्सलि... MCB जिला अस्पताल का कायाकल्प! सुविधाओं में इजाफा होते ही उमड़ी मरीजों की भीड़; रोजाना 300 से ज्यादा ... Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसे... Monalisa Marriage Controversy: 'वायरल गर्ल' मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाब... मुरैना में 'मुन्नाभाई' का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इ... CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात... छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुह... बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन ...
लाइफ स्टाइल

Pedicure at Home: घर पर पेडिक्योर करने का आसान तरीका, पार्लर जैसा निखार पाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

खूबसूरत और साफ-सुथरे पैर किसी भी व्यक्ति की पर्सनैलिटी को और भी आकर्षक बना देते हैं. हालांकि अक्सर लोग चेहरे और बालों की देखभाल पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन पैरों की केयर को नजरअंदाज कर देते हैं. धूल-मिट्टी, पसीना और लगातार चप्पल या जूते पहनने की वजह से पैरों की त्वचा रूखी हो सकती है, एड़ियां फटने लगती हैं और नाखूनों की चमक भी कम हो जाती है. ऐसे में पैरों को साफ, मुलायम और खूबसूरत बनाए रखने के लिए समय-समय पर पेडिक्योर करना जरूरी माना जाता है.

आमतौर पर लोग पेडिक्योर कराने के लिए पार्लर जाते हैं. लेकिन हर बार पार्लर जाना संभव नहीं होता. ऐसे में पैसे और समय की बचत के लिए आप घर ही पार्लर जैसा पेडिक्योर कर सकती हैं. जी हैं, घर पर ही कुछ नेचुरल चीजों के साथ आप अपने पैरों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं. चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं घर पर ही पेडिक्योर करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका.

गुनगुने पानी में पैरों को भिगोएं

सबसे पहले एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा सा नमक, नींबू का रस और थोड़ा शहद मिला दें. अब अपने पैरों को 10 ये 15 मिनट तक इसमें डुबोकर रखें. इससे पैरों की गंदगी नरम हो जाती है और त्वचा साफ होने में मदद मिलती है.

नेचुरल स्क्रब से डेड स्किन हटाएं

पैरों को पानी से निकालने के बाद चावल का आटा, शहद और थोड़ा सा नारियल तेल मिलाकर स्क्रब तैयार करें. इस स्क्रब से पैरों और एड़ियों को हल्के हाथों से रगड़ें. इससे डेड स्किन निकल जाती है और त्वचा मुलायम बनने लगती है.

एड़ियों और नाखूनों की सफाई करें

अब प्यूमिक स्टोन या फुट स्क्रबर की मदद से एड़ियों को धीरे-धीरे साफ करें. इसके बाद नाखूनों को ट्रिम करें और नेल ब्रश से नाखूनों के आसपास की गंदगी साफ करें, जिससे पैर साफ और सुंदर दिखने लगते हैं.

पैरों पर नेचुरल पैक लगाएं

अब पैरों की त्वचा को पोषण देने के लिए बेसन, दही और हल्दी मिलाकर एक पैक बनाएं. इस पैक को पैरों पर लगाकर 10 मिनट तक छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो लें. इससे त्वचा में निखार आता है.

मॉइश्चराइजर से मसाज करें

लास्ट में नारियल तेल, बादाम तेल या एलोवेरा जेल से पैरों की अच्छी तरह मसाज करें. इससे त्वचा गहराई से मॉइश्चराइज होती है और पैर लंबे समय तक मुलायम और चमकदार बने रहते हैं. ये सिपंल 5 स्टेप करने से आपके पैर साफ, ग्लोइंग और सुंदर दिखेंगे.

Related Articles

Back to top button