March 16, 2026 1:33 am
ब्रेकिंग
Khamenei Death: खामेनेई के निधन पर क्या बोला RSS? 'भारत की परंपरा' का जिक्र कर विरोधियों को दिया जवा... तेलंगाना में सनसनीखेज वारदात! ड्रग्स पार्टी में पकड़े गए सांसद और पूर्व विधायक; छापेमारी के दौरान पु... Greater Noida Crime: नवादा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस ने 11 को दबोचा; 25 लो... Patna Fraud Case: बेटे को फिल्म स्टार और मां को राज्यपाल बनाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, पटना में ... राहुल गांधी का बड़ा दांव! पीएम मोदी को पत्र लिखकर कांशीराम के लिए मांगा 'भारत रत्न'; कहा- बहुजन समाज... ममता बनर्जी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले; मार्च से मिलेगा ... Andhra Pradesh Tragedy: मैकेनिक के कहने पर घर में चालू छोड़ी बाइक, 'साइलेंट किलर' गैस ने ली 4 की जान... Assembly Election 2026 Dates: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, बंगाल में इतने चरणों में मतद... Google Chrome यूजर्स सावधान! 350 करोड़ लोगों के डेटा पर बड़ा खतरा; गूगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट,... UP Politics: अखिलेश यादव की देशभक्ति पर केशव मौर्य ने क्यों उठाया सवाल? डिप्टी सीएम के तीखे बयान से ...
विदेश

ईरान को महायुद्ध में फंसाने की साजिश? US-इजराइल का ‘नकली ड्रोन’ ऑपरेशन शुरू; जानें कैसे ‘फूट डालो और युद्ध बढ़ाओ’ की नीति से दहला मिडिल ईस्ट

मध्य पूर्व तनाव लगातार बढ़ रहा है और इसका दायरा फैलता जा रहा है. जहां इजराइल-अमेरिकी लगातार ईरान के अलग-अलग शहरों पर बमबारी कर रहे हैं, वहीं ईरान भी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों और इजराइल को निशाना बना रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति मध्य पूर्व के देशों से अपील कर रहे हैं कि वह भी ईरान के खिलाफ इस युद्ध में शामिल हों.

ईरानी सेना का कहना है कि US और इजराइल, तेहरान को क्षेत्रीय हमलों में फंसाने के लिए नकली ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं. मतलब वह ईरान का नाम लगाने के लिए पड़ोसी देशों पर खुद हमले कर रहे हैं. ईरान के खातम अल-अंबिया ऑफिस ने US और इजराइल पर आरोप लगाया है कि वे क्षेत्रीय हमलों के लिए ईरानी शाहिद ड्रोन की नकल लुकास ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं और इन हमलों का आरोप ईरानी सेना पर लगा रहे हैं.

IRIB ब्रॉडकास्ट की ओर से जारी एक बयान में कमांड ने कहा, “इसका उदाहरण हाल के दिनों में तुर्की, कुवैत और इराक जैसे पड़ोसी और मित्र देशों के केंद्रों पर हुए भीषण हमले हैं और इन हमलों का आरोप ईरानी सशस्त्र बलों पर लगाए जाना है.”

ईरान के डिफेंसिव ऑपरेशन को कमजोर करने की कोशिश

बयान में कहा गया कि इस रणनीति का मकसद ईरानी सेना की डिफेंसिव, कानूनी और वैध कार्रवाइयों को कमजोर करना है, साथ ही तेहरान और उसके पड़ोसियों के बीच असंतोष और फूट पैदा करना है. कमांड ने दोहराया कि ईरान सिर्फ US और इजराइल के लक्ष्यों, केंद्रों और हितों पर ही हमला करता है और कहा कि वह जिस भी जगह को निशाना बनाएगा, उसकी जिम्मेदारी एक आधिकारिक घोषणा जारी करके लेगा.

ट्रंप के कर रहे सहयोगियों से जंग में कूदने की अपील

अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर शनिवार को कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने के लिए उनके अलाय साथ आए. उन्होंने ये भी कहा कि कई देश होर्मुज को खुला रखने के लिए अपने वॉर शिप भेज रहे हैं. हालांकि उन्होंने किसी देश का नाम नहीं लिया है.

Related Articles

Back to top button