March 15, 2026 5:21 pm
ब्रेकिंग
Assembly Election 2026 Dates: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, बंगाल में इतने चरणों में मतद... Google Chrome यूजर्स सावधान! 350 करोड़ लोगों के डेटा पर बड़ा खतरा; गूगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट,... UP Politics: अखिलेश यादव की देशभक्ति पर केशव मौर्य ने क्यों उठाया सवाल? डिप्टी सीएम के तीखे बयान से ... चैत्र नवरात्रि 2026: पहला और अष्टमी व्रत क्यों है सबसे महत्वपूर्ण? जानें व्रत के जरूरी नियम, सावधानि... आम जनता को बड़ी राहत! मिडल ईस्ट में युद्ध के बीच भी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम; सरकार ने बनाया य... भदौड़ में सुखबीर बादल की दहाड़! "नशे और गैंगस्टर का करना होगा सफाया तभी बचेगा पंजाब"; अकाली दल की सर... पंजाब में फिर लौटेगी ठंड! 9 जिलों में ओले गिरने का 'ऑरेंज अलर्ट'; 50kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ... जालंधर वासियों की बल्ले-बल्ले! 10 साल बाद फिर दौड़ेगी 'सिटी बस', सड़कों पर उतरेंगी 97 इलेक्ट्रिक बसे... स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी! NCERT ने लिया अब तक का सबसे बड़ा फैसला; किताबों का बोझ होगा कम, बदल ज... Ludhiana Excise Policy 2026-27: लुधियाना में 32 शराब ग्रुप्स हुए रिन्यू, लाइसेंस फीस में भारी इजाफा;...
छत्तीसगढ़

रायपुर के SSP ने 6 इंस्पेक्टर का किया तबादला, एक थाने से दूसरे थाने के साथ ही भेजा गया लाइन

रायपुर: जिले में फिर एक बार पुलिस विभाग में तबादला आदेश जारी हुआ है. जिसमें 6 इंस्पेक्टर को इधर से उधर स्थानांतरित किया गया है. SSP लाल उमेद सिंह ने इसका आदेश जारी कर दिया है. आने वाले दिनों में नवरात्रि और विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा. पर्व त्यौहार के ठीक पहले इंस्पेक्टर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर तबादला किया गया है.

raipur police inspector transfer

इन इंस्पेक्टर का ट्रांसफर

  • अजीत सिंह राजपूत को थाना प्रभारी कोतवाली से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है.
  • इंस्पेक्टर शिवनारायण सिंह को थाना प्रभारी डीडी नगर से तबादला करके उन्हें थाना प्रभारी कोतवाली बनाया गया है.
  • इंस्पेक्टर रविन्द्र सिंह को थाना प्रभारी मौदहापारा से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी डीडी नगर बनाया गया है.
  • इंस्पेक्टर मुकेश शर्मा को पुलिस लाइन से हटाकर थाना प्रभारी मौदहा पारा में पदस्थ किया गया है.
  • इंस्पेक्टर मनीष तिवारी को पुलिस लाइन से हटाकर थाना प्रभारी माना बनाया गया है.
  • इंस्पेक्टर शील आदित्य कुमार सिंह को यातायात से तबादला करके थाना प्रभारी पुरानी बस्ती बनाया गया है.

16 सितंबर को भी हुए थे तबादले: छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से सोमवार को भी एक तबादला आदेश जारी किया गया था. पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के अनुमोदन पर जारी आदेश में राज्य पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय अनुसार कुल 30 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है. आदेश के मुताबिक जिन अधिकारियों के नाम सूची में शामिल हैं, उन्हें वर्तमान पदस्थापना इकाई से हटाकर नए जिलों व इकाइयों में पदस्थ किया गया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.

6 इंस्पेक्टर के तबादले को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि त्यौहार के मद्देनजर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया है. त्योहार के दौरान भीड़ नियंत्रित रह सके और जनता को त्यौहार के दौरान सुरक्षा मिल सके. इसके पहले भी पुलिस विभाग में तबादला आदेश जारी हुआ था जो पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किया गया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button